1/10हमारे जन्म का महीना हमारे स्वभाव और पर्सनैलिटी पर गहरी छाप छोड़ती है जोकि हमारी सोच और व्यवहार में साफ-साफ दिखता भी है। आज जानेंगे कि मई में जन्मे लोगों के अंदर कौन-कौन सी खूबियां होती हैं?

सबसे पहले तो जान लेते हैं कि मई में जन्मे लोगों की राशि क्या होती है? ज्योतिष शास्त्र के अनसुार इन लोगों की राशि (Sun Sign) वृषभ या फिर मिथुन राशि होती है। इन लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव सबसे ज्यादा दिखता है।

मई में जन्मे लोगों की पर्सनैलिटी काफी मैग्नेटिक होती है। इनके आसपास होने से ही माहौल पॉजिटिव हो जाता है। यही वजह है कि लोग इनकी ओर खिंचे चले आते हैं। हालांकि इनके दोस्त नाम मात्र ही होते हैं।

मई में जन्मे लोग वैसे तो जिद्दी बहुत होते है। इनके इरादे काफी पक्के और मजबूत होते हैं। अगर ये मन में किसी चीज को ठान लेते हैं तो उसे जरूर पूरा करते हैं। अपनी इसी जिद के चलते ये जिंदगी में हर चीज हासिल भी कर पाते हैं। अपनी जिद के आगे ये मुश्किलों से हार नहीं मानते है।

मई में जिन लोगों का जन्म होता है वो काफी इमोशनल होते हैं। ये सेंसेटिव भी खूब होते हैं। यही वजह है कि सामने वाले हर व्यक्ति के दुख को पल भर में भांप लेते हैं। हालांकि ये अपनी भावनाओं को जल्दी किसी दूसरे से खुलकर शेयर नहीं कर पाते हैं।

इन लोगों को लग्जरी पसंद होता है। ऐसे में ये महंगे और ब्रांडेड चीजों पर खर्च करना पसंद करते हैं। हालांकि कई बार इसी चक्कर में इनका बजट थोड़ा हिल जाता है। ये अपने खास लोगों पर भी दिल खोलकर खर्चा करते हैं।

मई के महीने में जन्मे लोगों को घूमने-फिरने का खूब शौक होता है। इन्हें घर में कैद रहना पसंद नहीं होता है। इन्हें नई जगहों को एक्सप्लोर करने में खूब मजा आता है। मई में जन्मे लोग स्वभाव से थोड़े फूडी भी होते हैं तो ऐसे में सोने पर सुहागा वाली बात हो जाती है। इन्हें एडवेंचर काफी पसंद होता है लेकिन ज्यादातर ये शांत जगहों पर जाकर वक्त बिताना पसंद करते हैं।

मई में जन्मे लोग प्यार के मामले में काफी ईमानदार होते हैं। पार्टनर के प्रति इनकी वफादारी देखते ही बनती है। अगर ये किसी के साथ रिश्ते में आते हैं तो पूरी शिद्दत से हर रिश्ता निभाते हैं। अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनके लिए इनका पार्टनर ही इनकी दुनिया होते हैं।

मई में जिन लोगों का जन्म होता है वो काफी मेहनत करते हैं। इन्हें कड़ी मेहनत पर भरोसा होता है और ये किसी चीज को हासिल करने के लिए हड़बड़ाते नहीं हैं और ना ही किसी भी तरह के शार्टकट अपनाते हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जिम्मेदारी को ये बखूबी निभाते हैं।

अब जान लेते हैं कि मई में जन्मे लोगों का 2026 कैसा जाएगा? इन लोगों को करियर से जुड़ी चीजों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अचानक ही कई फैसले लेने पड़ सकते हैं। वहीं मई के बाद इनका करियर रफ्तार पकड़ेगा। हालांकि इन्हें अपनी हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि स्ट्रेस काफी रहेगा। कुछ उपायों से ये इस दिक्कत से राहत पा सकते हैं। साथ ही इस साल इन्हें अपने रिश्तों में सुधार होता नजर आएगा। डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
