mithun rashi me chandrama gochar dega shubh fal 18 may se 54 ghante ke liye banega gaj kesari rajyog milegi good news कल से चंद्रमा बुध की राशि में, 54 घंटे के लिए बनेगा गजकेसरी राजयोग, 5 राशियों को अब मिलेगी राहत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से चंद्रमा बुध की राशि में, 54 घंटे के लिए बनेगा गजकेसरी राजयोग, 5 राशियों को अब मिलेगी राहत

Gaj Kesari Rajyog: 18 मई से चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे जहां गुरु पहले से ही मौजूद हैं। इससे 54 घंटे के लिए गजकेसरी राजयोग बनेगा। जानें इससे किन 5 राशियों को मिलने वाला है लाभ?

Sun, 17 May 2026 05:49 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
कल से चंद्रमा बुध की राशि में, 54 घंटे के लिए बनेगा गजकेसरी राजयोग, 5 राशियों को अब मिलेगी राहत

8 मई यानी कल मिथुन राशि में चंद्रमा गोचर होगा जिसका लाभ कुल 5 राशियों को मिलेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इस महीने में होने वाले तमाम ग्रह और नक्षत्र परिवर्तन खास है। वहीं कल जब बुध की राशि में चंद्रमा प्रवेश करेंगे तो वहां पर पहले से ही मौजूद गुरु ग्रह के साथ ऐसी युति बनाएंगे जिससे गजकेसरी राजयोग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस राजयोग को सबसे खास माना जाता है। बता दें 18 मई से अगले 54 घंटे यानी लगभग सवा दो दिन तक ये राजयोग अपना असर दिखाएगा। दरअसल चंद्रमा हर 54 घंटे में राशि परिवर्तन करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि 18 मई से लेकर 20 मई तक किन राशियों को गुड न्यूज मिलने वाली है?

गजकेसरी राजयोग से 5 राशियों को मिलेगी राहत

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए ये समय राहत लेकर आएगा। परिवार या रिश्तों में चल रही परेशानियां अब धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। घर का माहौल पहले से बेहतर महसूस होगा और तनाव की स्थिति भी अब खत्म होगी। नौकरी करने वालों को काम में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है और साथ ही सीनियर्स का भी फुल सपोर्ट मिलेगा। वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों को धनलाभ मिल सकता है। ऐसे में पैसों से जुड़ी स्थिति में अब सुधार देखने को मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए ये राजयोग पैसों से जुड़े मामलों में फायदा देगा। इस दौरान कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। इस दौरान यात्रा के योग भी बन सकते हैं। लंबे समय से जिस बात को लेकर मन में उलझन थी अब उसमें क्लैरिटी मिलती दिखेगी। कुल मिलाकर मानसिक रूप से ये राजयोग राहत ही देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गजकेसरी योग: 18 मई को खुलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, चंद्र-गुरु की युति देगी लाभ

कन्या राशि

कल से कन्या राशि वालों की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात बढ़ सकती है और रिश्तों में मजबूती आएगी। जो लोग अभी तक सिंगल हैं उनकी जिंदगी में अब किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। कई लोगों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नौकरी में अच्छी ग्रोथ के पूरे चांस होंगे। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय काफी अच्छा माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Pukhraj पहने बिना भी मजबूत हो सकता है गुरु, गुरुवार को अपनाएं 8 आसान उपाय

तुला राशि

गजकेसरी राजयोग तुला राशि वालों की जिंदगी में धीरे-धीरे बैलेंस लेकर आएगा। बीते कुछ समय से चल रही दिक्कत में अब राहत मिलेगी। वहीं स्वास्थ्य में सुधार भी देखने को मिलेगा। मन पहले से ज्यादा शांत रहेगा। इसके अलावा गुरु और चंद्रमा की युति से रिश्तों में समझ बढ़ेगी। जिंदगी में पॉजिटिविटी बढ़ती ही जाएगी। कुछ लोग नए रिश्ते में भी बंध सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज शुक्र की राशि में सूर्य की एंट्री, 31 दिन तक 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए ये समय अच्छा माना जा रहा है। इस राशि के जातक खुद को अब पहले से बेहतर समझ पाएंगे और इससे मन भी शांत रहेगा। सेहत को लेकर सावधानी बढ़ेगी और रोजमर्रा की आदतों में अच्छे बदलाव आ सकते हैं जोकि अच्छा बदलाव है। इसी के साथ पुराने झगड़े या परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने के पूरे चांस हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को नए मौके और लाभ मिलेंगे।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!