मेष राशि के साढ़ेसाती के उदय चरण में साल 2027 में गुरु का साथ देगा राहत, उपाय भी जानें
Mesh Rashi 2027 Shani sadesati: शनि साढ़ेसाती मेष राशि पर चल रही है। इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का उदय चरण चल रहा है। उदय चरण में कैसे क्या समस्याएं आएंगी और इसमें गुरु का साथ कैसे लाभ देगा, यहां पढ़ें

साढ़ेसाती के उदय चरण में और 2027 में मेष राशि के लिए शारीरिक स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है। उदय चरण में मेष राशि वालों के लिए हेल्थ को लेकर दिक्कतें शुरू होंगी। आपको इससे थोड़ा सावधान रहना होगा। इस साल गुरु का साथ आपके लिए लाभ लाएगा, लेकिन फिजिकल तौर पर आप थोड़ा अच्छा महसूस नहीं करेंगे। पर्सनल लाइफ में अच्छे योग हैं, जो सिर्फ गुरु के कारण है, लेकिन शारीरिक स्थिति में इनको अहम कुप्रभाव झेलना पड़ेगा। ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शनि आपको सर से संबंधित सर में परेशानी या पुराने सिर के जो प्रॉब्लम होंगे वो उभर के आएंगे। नए लेवल की भी प्रॉब्लम हो सकती है। सिर में या नेत्र में चोट चपेट लग सकता है। बाहरी संबंध अह जो पुराने संबंध होंगे वो बिगड़ने के चांस रहेंगे।
मेष राशि वालों को शनि के साढ़ेसाती में गुरु से क्या लाभ होगा?
2027 में शनि साढ़ेसाती वाली मेष राशि वाले उन लोगों को लाभ होगा जो शादी करना चाहते हैं । ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार उनके लिए गुरु का साथ मेष राशि वालों को अच्छा मौका देगा। लेकिन भौतिक सुख संपदा में गुरु राहत देगा। मैटेरियलिस्टिक लाइफ इनकी बढ़ेगी और एक घरेलू सुख बढ़-चढ़ के लेंगे। घरेलू सुख के लिए भौतिक सुख संपदा के लिए, भूमि भवन वाहन के लिए और मां के साथ और स्वास्थ्य के लिए यह वरदान सा समय होगा।घर में कुछ उत्सव, शुभ संस्कार इत्यादि हो सकता है। घर के जो विवाद थे वो सुलझने के संकेत दिख रहे हैं। मतलब इस तरीके से प्रोफेशनल लाइफ इनकी बहुत अच्छी होगी, लेकिन शारीरिक स्थिति है वो बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। इसके अलावा जो शनि दशमेश और एकादशेश भी है, तो व्यावसायिक सफलता भी मिलने का पूर्ण योग है, लेकिन उसके लिए दिमाग का और स्वस्थ होना अनिवार्य होगा। जो शायद शनि की साढ़ेसाती में आपके लिए खराब हो सकती हैं। तो सबसे महत्वपूर्ण बात है कि शारीरिक स्थिति पर ध्यान देना जरूरी होगा। इसके लिए मेष राशि के लोगों को शनि के वैदिक मंत्र होता है, उसका जाप करा करके हवन कराना होगा, शनि कवच का पाठ करें इत्यादि।
शनि साढ़ेसाती से बचने के लिए क्या उपाय करें
शनि साढ़ेसाती का मेष राशि पर अभी उदय चरणच ल रहा है। शनि साढ़ेसाती के उपायों से बचने के लिए आपको रोजाना हनुमान चालीसा का पाढ़ करना चाहिए। शनिवार और मंगलवार तो खास मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर अर्पित कर गुड़ और चने का भोग लगाएं। इससे भी शनि साढ़ेसाती में रहात मिलती है।
वैसे तो शनिदेव कर्मों अनुसार ही कार्य करते हैं, आपको आपके कर्मों के अनुसार फल देते हैं और काफी कुछ हर व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर बताया जा सकता है। इससे शनिदेव राहत देते हैं।आपको पीपल के पेड़ के नीचे जल अर्पित करना चाहिए। वहीं गरीबों, रोगियों और दिव्यांग लोगों की मदद करें, इसके अलावा किसी के साथ छट कपट ना करें, इससे ही आप शनि की साढेसाती से बच पाएंगे।




साइन इन