Mangal Gochar 2026: मेष राशि में मंगल का गोचर कल से, 41 दिन तक संभलकर रहें 4 राशियां, ऐसें करें बचाव
Mars Transit in Aries 2026: ज्योतिष शास्त्र में उग्र माने जाने वाले मंगल मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में मंगल 11 मई से लेकर 21 जून तक रहने वाले हैं। पढ़ें इस गोचर के चलते किन 4 राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं?

मई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगले कुछ दिनों तक कई ग्रहों के बीच उलट-फेर देखा जाएगा। कल यानी 11 मई मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र में इस ग्रह को सबसे क्रूर और उग्र माना जाता है। कल मंगल अपनी ही राशि मेष में गोचर करेंगे और यहां 21 जून तक विराजमान रहेंगे। उग्र मंगल जब अपनी ही राशि में आएंगे तो ऊर्जा को दोगुना होना तय है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर माना जा रहा है कि कुछ राशियों पर इस गोचर का असर ज्यादा अच्छा नहीं पड़ने वाला है।
कर्क, तुला, मकर और मीन राशि पर मंगल गोचर का बुरा असर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि इन राशियों की जिंदगी में अगले 41 दिन तक क्या-क्या उथल-पुथल मचेगी। साथ ही आखिरी में मंगल के बुरे असर को कम करने का उपाय भी पढ़ें।
11 मई से 21 जून तक सतर्क रहें 4 राशियां-
कर्क राशि
11 मई से कर्क राशि वालों को मेंटली तौर पर प्रेशर महसूस हो सकता है। ऑफिस में किसी बात को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है। अगर आप सोच-समझकर नहीं बोलेंगे तो इसका असर नौकरी और रिश्तों दोनों पर पड़ने वाला है। 21 जून तक परिवार का माहौल थोड़ा सा परेशान कर सकता है। बस इस दौरान ज्यादा सोच-सोचकर स्थिति को और भारी ना बनाएं।
तुला राशि
तुला शुक्र की राशि है और इस गोचर के चलते इसके जातक रिश्तों खिटपिट देखेंगे। रिश्ते में खटास आ सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी छोटी सी बात का ही मुद्दा बन सकता है। वहीं बिजनेस करने वालों को पार्टनरशिप को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी। पैसों से संबंधित किसी भी काम में आप लापरवाही ना करें और हर चीज में क्लैरिटी लेकर रखें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मकर राशि
शनि की राशि मकर पर भी मंगल गोचर का असर दिखेगा। इस दौरान मकर राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान गाड़ी चलाते वक्त थोड़ा ध्यान रखें क्योंकि चोट लगने के चांस हैं। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। घर परिवार में माहौल थोड़ा सा उग्र हो सकता है। आप अगले 41 दिन फालतू के खर्चों पर लगाम लगाएं। ऐसा नहीं करेंगे तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
मीन राशि
गुरु की राशि मीन पर भी इस गोचर का असर कुछ अच्छा नहीं दिखेगा। इस दौरान जातकों को पैसों से जुड़े मामलों में थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। इस दौरान अगर इन्वेस्टमेंट करने में जल्दबाजी दिखाएंगे तो भारी नुकसान हो सकता है। बोलते वक्त शब्दों का चयन सोच-समझकर ही करें क्योंकि कुछ चीजें लोगों को चुभ सकती हैं। इस दौरान अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखें।
मंगल गोचर के दौरान करें ये उपाय
अगर ऊपर बताई गई राशियों में से आपकी भी राशि है तो घबराने की जरूरत नहीं है। घर पर रहकर ही आप कुछ उपाय करके मंगल के असर को काफी हद तक कम कर सकते हैं। 21 जून तक लगातार आप भगवान हनुमान की पूजा करें। कोशिश करें कि मंगलवार के दिन आप लाल रंग की चीजें दान कर पाएं। इस टाइम पीरियण में लोगों से ज्यादा बहसबाजी ना करें। जितना हो पाए शांत रहने की कोशिश करें।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन