Mesh Rashi Mangal budh surya tigadi in may 2026 Horoscope in hindi which zodiac get lucky मेष राशि में बुध,सूर्य, मंगल की होगी तिगड़ी, मई में किन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मेष राशि में बुध,सूर्य, मंगल की होगी तिगड़ी, मई में किन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

Lucky Rashifal 2026: अप्रैल के बाद मई में सितारों की हलचल फिर से बढ़ने वाली है। इस महीने 2 बड़े ग्रह मेष राशि में नजर आएंगे, इससे आपके लिए अच्छे योग बनेंगे, कुल मिलाकर 4 राशियों के लिए अच्छे योग हैं। मई के शुरू में बुध मेष राशि में रहेंगे और मेष राशि में रहकर अस्त हो जाएंगे।

Wed, 22 April 2026 12:47 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मेष राशि में बुध,सूर्य, मंगल की होगी तिगड़ी, मई में किन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

Lucky Rashifal 2026: अप्रैल के बाद मई में सितारों की हलचल फिर से बढ़ने वाली है। इस महीने 2 बड़े ग्रह मेष राशि में नजर आएंगे, इससे आपके लिए अच्छे योग बनेंगे, कुल मिलाकर 4 राशियों के लिए अच्छे योग हैं। मई के शुरू में बुध मेष राशि में रहेंगे और मेष राशि में रहकर अस्त हो जाएंगे। इसके बाद मंगल भी मेष राशि में जाएंगे, आपको बता दें कि मंगल मेष राशि के स्वामी हैं। इस राशि में जाकर मंगल की स्थिति मजबूत हो जाती है और मंगल कई राशियों को लाभ कराते हैं। सूर्य अप्रैल में ही मेष राशि में रहेंगे, वो 15 मई के बाद राशि परिवर्तन करेंगे। इस प्रकार मेष राशि में तीन ग्रहों का जमावड़ा रहेगा, जो मई के महीने में कई राशियों को प्रभावित करेगा। यहां हम बताएंगे उन चार लकी राशियों के बारे में, जिन्हें इस परिवर्तन से लाभ होगा।

मेष राशि के लिए मई में अच्छे योग

मेष राशि वालों के लिए मई का महीना हलचल वाला रहेगा, मंगल, से लेकर बुध और सूर्य आपकी राशि में रहेंगे। सूर्य इस राशि में उच्च के हैं। ऑफिस में आपको तारीफ के साथ प्रमोशन मिलेगी। आपको प्रोफेशनल लाइफ में ट्रैवल से लेकर सभी जगह लाभ के योग बनेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के मीन गोचर में किन राशियों को शनि के चांदी के पाए से लाभ?

वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा मई

वृषभ राशि के जातकों के लिएमंगल और सूर्य गोचर लाभ देने वाला रहेगा। आपको पढ़ाई लिखाई में लाभ मिलेगा। बिजनेस से लेकर आपके रिलेशनशिप में आपको अच्छे योग के साथ भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेस को लेकर आपके सितारे अच्छे हैं।

सिंह राशि वालों के लिए लकी रहेगा महीना

सिंह राशि वालों के लिए मई का महीना खास रहेगा। मंगल गोचर और बुध गोचर इस राशि के लोगों का सम्मान बढ़ाएगा। सूर्य गोचर से आपके सरकारी लाभ मिलने के संकेत बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपके लिए महीने के 15 दिन अच्छी खबर लेकर आ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य -मंगल की फिर से मई में बनने वाली है युति है, क्या होगा जब दोनों होंगे साथ

मकर राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा अगला महीना

मकर राशि वालों के लिए मई का महीना बहुत खास रहेगा। इस राशि के लोगों के लिए समय अच्छा होगा। आपका लाइफ पार्टनर आपको हर जगह से सपोर्ट करेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपके लिए आगे जाने के रास्ते खुले हैं। अगर कोई लीगल मामला है तो आपके लिए अच्छे योग हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!