सूर्य और मंगल की फिर से मई में बनने वाली है युति है, क्या होगा जब दोनों आएंगे साथ, किस राशि को धन लाभ
मंगल और सूर्य की युति और मंगल और शनि की युति दोनों ही खास होती हैं। इनके मेल के कारण कईराशियों को अच्छे और कई राशियों को दिक्कत होती है। आइए जानें इससे किन राशि के लोगों को लाभ होगा।

मंगल और सूर्य की युति और मंगल और शनि की युति दोनों ही खास होती हैं। इससे पहले मीन राशि में सूर्य, मंगल और शनि की युति बन रही थी, लेकिन अभी भी शनि और मंगल की युति बन रही है, अब मई में आपको एक बार फिर सूर्य और मंगल की युति का सामना करना पड़ सकता है। इनके मेल के कारण कईराशियों को अच्छे और कई राशियों को दिक्कत होती है। आइए जानें इससे किन राशि के लोगों को लाभ होगा। मई में किस राशि के लिए अच्छा और किस राशि के लिए दिक्कत वाला समय हो सकता है, यहां जानें
कब बनेगी सूर्य और मंगल की युति
मंगल 11 मई को मेष राशि में जाएंगे। आपको बता दें कि सूर्य अभी अपनी उच्च राशि मेष में हैं। वहीं मंगल अभी मीन राशि में विराजमान हैं। मंगल और सूर्य के कारण कई राशियों के लिए अच्छे योग बनेंगे।
इनकी युति से किस राशि केलोगों का लाभ होगा यहां पढ़ें
तुला राशि वालों को धन और वित्त संबंधी मामलों में लाभ हो सकता हैं, लेकिन आपकी पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतें आपको परेशान कर सकती है। आपकी लवलाइफ डिस्टर्ब रहेगी। यहां सही करने के लिए आपको काम करना होगा।
सिंह राशि वालों के लिए साहस और जोश हाई रहेगा। आपके काम बनेंगे, वहीं आपके दुश्मन आपके सामने टिक नहीं पाएंगे, आप उनसे हर हालत में जीत जाएंगे।
मेष राशि वालों को इससे धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको आध्यात्म में मन लगेगा। इन दोनों की युति से आपका काम बनेगा, क्योंकि बुद्धि और साहस से आप सफलता पाएगें। आपको धन लाभ होगा, लेकिन कहीं ना कहीं जीवनसाथी से आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।
दोनों की युति का क्या होता है असर
सूर्य और मंगल दोनों ही अग्नि संबंधी ग्रह हैं , इन दोनों के कारण ही आपको एनर्जी डबल मिलती है, लेकिन यह एनर्जी सही जगह या गलत जगह यूज हो रही है, ये आपको देखना है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और मंगल की युति को समझना बहुत जरूरी है। अगर दोनों ग्रह आपकी कुंडली में अच्छे हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। आप साहस वाले फैसले लेंगे, सरकारी नौकरी में आपकी पुलिस और सेना में नौकरी लग सकती है। इन दोनों की युति कई राशि वालों को लाभ भी दिलाती है। लेकिन कुछ लोगों में इस युति के दौरान घमंड भी आता है, वहीं दूसरी तरफ आगे बढ़ने वाला और कॉन्फिडेंस से लबरेज रहता है। इन लोगों के दुश्मन बहुत अधिक देर तक नहीं टिकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन