Mesh Rashi ke liye kaisa rahega Guru Rashifal in hindi june se kya honge badlav मेष राशि के लिए कैसा रहेगा गुरु गोचर , जून से क्या होंगे, बदलाव, क्या-क्या मिलेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मेष राशि के लिए कैसा रहेगा गुरु गोचर , जून से क्या होंगे, बदलाव, क्या-क्या मिलेगा?

June guru gochar Rashifal in hindi: मेष राशि के लिए गुरु का गोचर कैसा रहेगा, जून से क्या होंगे बदलाव।  शनि की साढ़ेसाती का भी है असर ऐसे में पढ़ें क्या रहेगा टर्निंग प्वाइंट

Tue, 26 May 2026 01:13 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मेष राशि के लिए कैसा रहेगा गुरु गोचर , जून से क्या होंगे, बदलाव, क्या-क्या मिलेगा?

June guru gochar Rashifal in hindi: मेष राशि के लिए गुरु का गोचर कैसा रहेगा, ये सवाल मेष राशि वालों के समय उत्तम रहेगा। आपके लिए एक के बाद एक अच्छे मौके आ सकते हैं, लेकिन शनि की साढ़ेसाती भी आपकी राशि पर है, तो इसको भी ध्यान में रखना होगा। यहां हम बात करेंगे, गुरु के गोचर से आपको क्या अच्छे और बुरे बदलाव मिल सकते हैं। पहले बात करें कि गुरु मिथुन राशि से कर्क राशि में जा रहे हैं। कर्क राशि से निकलकर इस राशि में जाने से आपको कई लाभ होंगे। आपके लिए चीजें आसान होंगी, लेकिन बड़े फैसलों को लेते समय सावधानी बरतें। आपके लिए मिलाजुला असर रहेगा। रिलेशनशिप में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है।

मेष राशि पर क्या रहेगा असर

मेष राशि के लिए गुरु छोटामोटा असर नहीं छोड़ेंगे, गुरु आपके भाग्य से, आपकी लर्निंग, सपंत्ति, संतान से जुड़े हैं। आपको बता दें कि गुरु आपकी राशि में अगर 9वें घर में हैं धर्म, लक,लीगल, हायर एजुकेशन, विदेश यात्रा के कारक माने जाते हैं। यह बहुत खास घर माना जाता है,इसलिए अगर आपकी कुंडली में इस घर में गुरु हैं तो आपको इससे लाभ मिल सकता है। आपकी राशि के लिए जरूरी है कि आप अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको लगातार मेहनत करनी होगी और कम्युनिकेशन के जरिए आप आगे बढञ सकते हैं। आपइस दौरान इमोशनली भी अच्छे होंगे। आपकी हेल्थ भी इस समय अच्छी हो सकती है। मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला फेज है, इसलिए हनुमान जी की पूजा करें, आपको किसी भी तरह का विवादित किसी से नहीं बोलना है, आपको सूर्य को जल भी चढ़ाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के दो बड़े बदलाव जुलाई और अक्टूबर में, किन 3 राशियों पर बड़ा असर

गुरु और शनि का मिलाजुला असर


गुरु एक तरफ आपको बताएंगे कि आपको इमोशनली चीजों को मन से नहीं लगाना है, आपको इमोशनल तौर पर गुरु का लाभ मिलेगा। इससे रिलेशनशिप में चीजें आपके लिए आसान होंगी। रिलेशनशिप में चीजें अगर खराब थीं, तो इनमें थोड़ा सुधार आएगा। लेकिन शनि आपको अनुशासन और हार्ड वर्क की तरफ ले जाएंगे। शनि आपको सिखाएंगे, कैसे हर चीज को टाइम देना है। आपको मेहनत करनी है, अपने एफर्ट दिखाने हैं, इसलिए सही से टाइम मैनेजमेंट करें। इससे बैलेंस रहेगा, तो दिक्कतें नहीं होंगी। इस प्रकार आपके लिए जून का समय अच्छा होगा, आपकी कोशिशें रंग लाएंगी ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में गुरु का राशि परिवर्तन, कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा समय, क्या होंगे बदलाव

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौतपा में ग्रहों के उलटफेर से 4 राशियों के बदलेंगे दिन, कौन से ग्रह बदलेंगे राशि
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!