मई में एक राशि में तीन खास ग्रह एक साथ, बन रहा है राजयोग जो बरसाएगा धन, किन राशियों को लाभ
लक्ष्मी नारायण राजयोग मई के महीने में आपके लिए अच्छे योग लेकर आ रहा है। मई के महीने में यह योग चार राशियों के लिए धन लाभ कराएगा। यहां हम जानेंगे कि लक्ष्मी नारायण योग क्या होता है और कैसे बनता है और मई के महीने में इससे किन राशियों को लाभ होगा।

लक्ष्मी नारायण राजयोग मई के महीने में आपके लिए अच्छे योग लेकर आ रहा है। मई के महीने में यह योग चार राशियों के लिए धन लाभ कराएगा। यहां हम जानेंगे कि लक्ष्मी नारायण योग क्या होता है और कैसे बनता है और मई के महीने में इससे किन राशियों को लाभ होगा। आपको बता दें कि 14 मई को शुक्र मिथुन राशि में जा रहे हैं और इसी राशि में गुरु भी बैठे हैं। 29 मई को बुध भी इसी राशि में आ जाएंगे। ऐसे में इस बार मिथुन राशि वालों के लिए सोने पर सुहागा वाली कहावत हो जाएगी। एक तो लक्ष्मीनारायण राजयोग और दूसरा गुरु भी उसमें शामिल । आइए जानते हैं इससे किन राशियों को लाभ होगा, आप इससे पहले जानें यह योग होता क्या है और इसे क्यों इतनी वैल्यू दी जाती है।
क्या है लक्ष्मी नारायण राजयोग
यह बहुत शुभ और भाग्यकारक योग है। पहले जानते हैं कि यह योग क्या है और इस योग के क्या परिणाम होते हैं। जब किसी राशि में एक से अधिक योग बनते हैं, तो इसे लक्ष्मी नारायण योग कहते हैं। जब कुंडली में जब शुक्र और बुध ग्रह की युति होती है लक्ष्मी नारायण योग बनता है। इसके नाम से ही पचा चल रहा है कि यह योग आपको लक्ष्मी देने नावा योग है। अगर इस योग में गुरु भी शामिल हो जाए तो शुभ परिणाम डबल हो जाते हैं। इसमें यह भी देख लेना चाहिए कि ग्रह नीच राशि में ना हो। दरअसल दोनों ग्रह अने आप में खास हैं, एक तरफ बुध है जो आपको बुद्धि, फैसले लेने की क्षमता, लॉजिक, कम्युनिकेशन को अच्छा करता है। वहीं शुक्र आपको सभी सुख और धन वैभव दिलाता है। इसलिए अगर किसी की कुंडली में यह योग बन रहा है और गुरु भी उसमें शामिल हो जाए तो ऐसे व्यक्ति को प्रसिद्ध होने से कोई रोक नहीं सकता है। इसके साथ ही उस पर धन की बारिश होती है।
किन राशियों को मिल रहा है लाभ
आपको बता दें कि इस योग से तुला राशि वालों के लिए अच्छे योग बनेंगे, आपको पार्टनरशिप से लाभ होगा। आपके लिए लवलाइफ भी खास रहेगी। आपके सामने ऐसे मौके आएंगे, जिन्हें आप आसानी से कैश करा सकेगें। मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत ही खास होने वाला है। इस राशि के लोगों के लिए इनकम वहां से भी होगी, जहां से आपने सोचा नहीं था, पहले ना चलने वाली चीज आपको मुनाफा दे जाएगी। धनु राशि के लिए भी चीजें पहले से आसान होगी, प्रोफेशनल लाइफ में आप आगे बढ़ेंगे। कन्या राशि के लिए समय और भाग्य आपके फेवर में हैं। आपकी दोनों मुट्ठी में इस समय लड्डू हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन