बुध, सूर्य, मंगल राहु की चाल से होगा कमाल ही कमाल, 2 अप्रैल तक होगा इन राशियों को प्रॉफिट
Mercury Transit Sun Rashifal Mars Horoscope: ग्रहों के गोचर से कई दफा शुभ और अशुभ युति भी बनती है। 4 ग्रहों का गोचर कुंभ राशि में होने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है तो कुछ राशियों की मुश्किल घड़ी भी शुरू हो सकती है।

Mercury Transit Sun Rashifal Mars Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का वर्णन किया गया है। ग्रहों के गोचर से कई दफा अशुभ और शुभ युति भी बनती है। ऐसे में शनि की कुंभ राशि में ग्रहों की शुभ युति व योगों का निर्माण होगा। इस समय कुंभ राशि में कई ग्रह गोचर कर रहे हैं। 23 फरवरी से मंगल के गोचर से बाद से कुंभ राशि में कई युति और शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। 4 ग्रहों का गोचर कुंभ राशि में होने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है तो कुछ राशियों की मुश्किल घड़ी भी शुरू हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कुंभ राशि में किस ग्रह की युति से किस योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही उन राशियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें कुंभ राशि में बनी युति व योग से लाभ हो सकता है-
कुंभ राशि में किस ग्रह की युति से कौन सा योग बन रहा?
सूर्य और बुध की युति- बुधादित्य राजयोग
सूर्य और मंगल की युति- मंगलादित्य योग
सूर्य, मंगल, राहु और बुध की युति- चतुर्ग्रही योग
राहु और मंगल की युति- अंगारक योग
बुध, सूर्य, मंगल राहु की चाल से होगा कमाल ही कमाल, 2 अप्रैल तक होगा इन राशियों को प्रॉफिट
वृश्चिक राशि के लिए कुंभ राशि में बुध, सूर्य, मंगल राहु की चाल कैसी रहेगी?
- बुध, सूर्य, मंगल, राहु का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
- आप हर टास्क को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कंप्लीट करेंगे।
- व्यापारियों के काम की प्रशंसा होगी।
- प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है।
- हेल्दी रहेंगे पर हाइड्रेटेड रहना न भूलें।
- आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
मिथुन राशि के लिए कुंभ राशि में बुध, सूर्य, मंगल राहु की चाल कैसी रहेगी?
- बुध, सूर्य, मंगल, राहु का गोचर मिथुन राशि आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
- कानूनी मामले सॉल्व हो जाएंगे।
- स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर रहेगा।
- आपके लिए समय शुभ माना जा रहा है।
- लव लाइफ भी अच्छे रहने वाली है।
- हेल्थ पर ध्यान दें।
कुंभ राशि के लिए कुंभ राशि में बुध, सूर्य, मंगल राहु की चाल कैसी रहेगी?
- कुंभ राशि के लोगों के लिए बुध, सूर्य, मंगल, राहु का गोचर लाभदायक साबित हो सकता है।
- इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाले हैं।
- प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन के नए अवसर मिल सकते हैं।
- जीवन में चल रहा स्ट्रेस कम होगा।
- जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
- विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन