30 अप्रैल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, बुध देव करेंगे कृपा की बरसात
ज्योतिषशास्त्र में बुध देव को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को सभी ग्रहों में राजकुमार कहा जाता है। बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क, संचार, गणित, त्वचा और त्वचा संबंधी रोगों का कारक ग्रह माना जाता है। यह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं।

ज्योतिषशास्त्र में बुध देव को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को सभी ग्रहों में राजकुमार कहा जाता है। बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क, संचार, गणित, त्वचा और त्वचा संबंधी रोगों का कारक ग्रह माना जाता है। यह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। आमतौर पर बुध ग्रह सभी ग्रहों में सबसे तेज राशि परिवर्तन करते हैं, यह एक राशि में 23 से 27 दिनों (लगभग 3-4 सप्ताह) तक ही रहते हैं। हालांकि जब बुध वक्री गति से चल रहे होते हैं तब यह एक ही राशि में 10 सप्ताह तक भी रुक सकते हैं। अब 30 अप्रैल 2026 को बुध मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध के मेष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
आइए जानते हैं, बुध के मेष राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को होगा लाभ
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए बुध का मेष राशि में प्रवेश शुभ रहने वाला है। इस समय में आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धन-आगमन के योग बनेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। कामकाज में नए मौके मिल सकते हैं, खासकर व्यापार से जुड़े लोगों को फायदा होगा। मेष राशि वाले इस समय यात्रा भी कर सकते हैं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बेहद ही शुभ रहने वाला है। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है और सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। पुराने वाद-विवाद दूर होंगे। इस समय आप नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए बुध का मेष राशि में प्रवेश शुभ कहा जा सकता है। यह समय आपके लिए आगे बढ़ने का है। जो लोग नई शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए मौका अच्छा है। मेहनत का फल मिलेगा और काम में पकड़ मजबूत होगी। नौकरी में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। इस समय आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं।
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे। धन-लभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन