Horoscope May 2026 Mangal Shukra surya budh gochar rashi parivartan planet transit Rashifal Effects on zodiac signs मई 2026 में बदलेगी ग्रहों की चाल: मंगल-शुक्र समेत 4 बड़े गोचर, इन राशियों को मिलेगा फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मई 2026 में बदलेगी ग्रहों की चाल: मंगल-शुक्र समेत 4 बड़े गोचर, इन राशियों को मिलेगा फायदा

मई 2026 ज्योतिष के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इस महीने एक-दो नहीं, बल्कि कई बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलने वाले हैं। ऐसे बदलाव अक्सर सीधे हमारे काम, पैसा, रिश्ते और फैसलों पर असर डालते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही संकेत मिल रहा है- जहां कुछ राशियों के लिए मौके बनेंगे।

Thu, 23 April 2026 03:47 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मई 2026 में बदलेगी ग्रहों की चाल: मंगल-शुक्र समेत 4 बड़े गोचर, इन राशियों को मिलेगा फायदा

मई 2026 ज्योतिष के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इस महीने एक-दो नहीं, बल्कि कई बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलने वाले हैं। ऐसे बदलाव अक्सर सीधे हमारे काम, पैसा, रिश्ते और फैसलों पर असर डालते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही संकेत मिल रहा है- जहां कुछ राशियों के लिए मौके बनेंगे, वहीं कुछ को थोड़ा संभलकर चलना होगा। महीने की शुरुआत से ही बदलाव शुरू हो जाएंगे। पहले बुध मेष में अस्त होंगे, फिर मंगल उसी राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक्र मिथुन में जाएंगे और महीने के बीच में सूर्य वृषभ में पहुंचेंगे। साथ ही बुध का उदय और फिर दोबारा राशि परिवर्तन भी इस पूरे समय को खास बना देगा। इन सबका मिलाजुला असर कुछ राशियों के लिए अच्छा समय बना सकता है।

आइए जानते हैं, मई का महीना किन राशियों के लिए रहेगा अच्छा-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए मई का महीना मौके लेकर आ सकता है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो अच्छी खबर मिल सकती है। काम में आपकी मेहनत दिखेगी और लोग आपकी पहचान करने लगेंगे। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर रिजल्ट मिलने के संकेत हैं। कहीं यात्रा का भी प्लान बन सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय नई शुरुआत का हो सकता है। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं, तो मनचाही जगह या अवसर मिल सकता है। व्यापार करने वालों के लिए भी नए मौके सामने आ सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं और ये आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए यह महीना तरक्की का संकेत दे रहा है। लंबे समय से अटके काम अब पूरे हो सकते हैं। नौकरी में पद और सम्मान बढ़ सकता है। व्यापार में भी लाभ के योग हैं। आपकी मेहनत और समझदारी इस समय आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में गुरु गोचर करेंगे, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए मई का महीना थोड़ा सुकून देने वाला रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा, जिससे काम आसान होंगे। प्रेम संबंधों में भी मिठास बनी रहेगी। कोई अच्छी खबर या सरप्राइज मिल सकता है। जो काम रुके हुए थे, उनमें भी गति आएगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सरकारी नौकरी? हाथ में देखें ये संकेत

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल का गोचर करेगा कमाल ही कमाल, इन राशियों को होगा फायदा ही फायदा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!