Rashifal Venus in Leo Horoscope 2025 shukra transit singh rashi me these zodiacs will get benefits आज से सिंह राशि में शुक्र, 9 अक्टूबर तक इन राशियों को लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज से सिंह राशि में शुक्र, 9 अक्टूबर तक इन राशियों को लाभ ही लाभ

Rashifal Venus in Leo Horoscope 2025 : 15 सितंबर, 2025 को शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शुक्र के इस महत्वपूर्ण गोचर से कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ समय की शुरुआत हो रही है।

Mon, 15 Sep 2025 11:46 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आज से सिंह राशि में शुक्र, 9 अक्टूबर तक इन राशियों को लाभ ही लाभ

Rashifal Venus in Leo Horoscope 2025, आज से सिंह राशि में शुक्र: आज से शुक्र सिंह राशि में विराज रहे हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देवता हैं। धन के दाता गोचर आर्थिक स्थिति और प्रेम जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। पंचांग के अनुसार, शुक्र ने 15 सितंबर, 2025 दिन सोमवार के लगभग 12:23 ए एम पर सिंह राशि में एंटर किया है। इस राशि में अक्टूबर की सुबह लगभग 10:53 मिनट तक शुक्र विराजमान रहने वाले हैं। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्र का गोचर सिंह राशि में होना कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है, जो आपकी लव लाइफ, धन, सेहत व करियर पर पॉजिटिव प्रभाव डाल सकता है। आइए जानते हैं सूर्य की सिंह राशि में शुक्र का गोचर किन राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है-

9 अक्टूबर तक इन राशियों को लाभ ही लाभ

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य की सिंह राशि में शुक्र का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। यह गोचर आपके पंचम भाव में होगा। आपका आकर्षण बढ़ेगा। अप्रत्याशित आर्थिक लाभ मिल सकता है। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यवसाय में भी अच्छा मुनाफा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 15 से 21 सितंबर का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

कर्क राशि: सूर्य की सिंह राशि में शुक्र का गोचर कर्क राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। ये गोचर आपके द्वितीय भाव में होगा। नए अवसर मिलेंगे और व्यवसाय में मजबूती आएगी। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर फायदेमंद माना जा रहा है। ये गोचर आपके प्रथम भाव से होगा। कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का फल मिलेगा। हर कार्य में सफलता मिलने के योग बनेंगे। सिंगल जातकों के लिए रिश्ते भी आ सकते हैं। धन लाभ के योग बनेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 15 सितंबर को मेष समेत 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 15 सितंबर का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!