Aaj Ka Rashifal 19 January 2026 Horoscope Today lucky zodiacs for 12 zodiacs Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: आज इन 5 राशियों के लिए दिन मुश्किल भरा, धन हानि के संकेत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: आज इन 5 राशियों के लिए दिन मुश्किल भरा, धन हानि के संकेत

Aaj Ka Rashifal 19 January 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 19 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Mon, 19 Jan 2026 06:13 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: आज इन 5 राशियों के लिए दिन मुश्किल भरा, धन हानि के संकेत

Aaj Ka Rashifal 19 January 2026 Horoscope, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, चंद्रमा मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। आइए जानते हैं मेष राशि से लेकर मीन का 19 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?

आज इन 5 राशियों के लिए दिन मुश्किल भरा, धन हानि के संकेत

मेष राशि- व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट कचहरी से थोड़ा बच के, स्वयं के स्वास्थ्य पर पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम गति से आगे बढ़ेगी। कोई नुकसान नहीं है। व्यापार मध्यम है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। लाल वस्तु पास रखें और नीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- अपमानित होने का भय है और यात्रा भी थोड़ा सा उतार-चढ़ाव या कष्टप्रद हो सकता है। धर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक पहले से बेहतर, प्रेम संतान की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 19-25 जनवरी तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मिथुन राशि- थोड़ा बच के पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान पर ध्यान दें। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करना और हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कर्क राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार ठीक-ठाक कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रु पर दबदबा कायम रहेगा। डिस्टरबेंस बना रहेगा लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन राशियों के लिए 19 से 25 जनवरी का टाइम लाएगा बड़े बदलाव, शनि गोचर देगा लाभ

कन्या राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। कंफ्यूजन की स्थिति बनी रहेगी। मानसिक अशांति, थोड़ा एंग्जायटी सा महसूस करेंगे। व्यापार आपका ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- घर में थोड़ा सा माहौल खराब रहेगा। एग्रेशन रहेगा या तो डिप्रेशन रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है क्योंकि रक्तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पराक्रम उतना रंग नहीं लाएगा। नाक, कान, गला की परेशानी होगी। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि- अगर निवेश किया तो नुकसान होगा। धन हानि के संकेत हैं। कौटुंबिक सुख में बाधा रहेगी। जुबान पर काबू रखें। निवेश ना करें। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध, गुरु, शुक्र, मंगल गोचर से मचेगा धमाल, इन राशियों के जीवन में होगी खुशियां

मकर राशि- बुझा-बुझा सा महसूस करेंगे लेकिन थोड़ी सी ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम, संतान में समीपता रहेगी लेकिन उनमें भी थोड़ी सी ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- हानि के संकेत हैं। थोड़ा सा ध्यान रखें। अज्ञात भय सताएगा। कर्ज की स्थिति आ सकती है। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम, मानसिक अशांति इत्यादि बना रहेगा। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!