बुध, गुरु, शुक्र, मंगल गोचर से मचेगा धमाल, इन 4 राशियों के जीवन में होगी खुशियों की बौछार
Transit Mercury Horoscope Mars Rashifal Venus Transit Jupiter: 29 से लेकर 31 जनवरी के बीच मंगल, बुध, गुरु और शुक्र नक्षत्र गोचर करने जा रहे हैं। ग्रहों का लगातार नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों को मालामाल कर सकता है।

Transit Mercury Horoscope Mars Rashifal Venus Transit: जल्द ही 4 बड़े ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। ग्रहों का लगातार नक्षत्र परिवर्तन सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। यह दुर्लभ संयोग जनवरी के आखिरी दिनों में देखने को मिलेगा। 29 से लेकर 31 जनवरी के बीच मंगल, बुध, गुरु और शुक्र नक्षत्र गोचर करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, सबसे पहले 29 जनवरी 2026 को रात 12:46 मिनट पर मंगल ग्रह उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से निकलकर श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे। श्रवण नक्षत्र के स्वामी गह चंद्रमा है। इसके बाद 30 जनवरी को सुबह 10:53 मिनट पर गुरु ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र के एक चरण से दूसरे चरण में एंटर करेंगे। फिर 31 जनवरी को बुध और शुक्र दोनों एक ही दिन धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। बुध 03:27 ए एम पर और शुक्र शाम के 05:41 मिनट पर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के लगातार गोचर से ग्रहों की एक्टिव एनर्जी कुछ राशियों के लिए बेहतरीन समय ला रही है।
बुध, गुरु, शुक्र, मंगल गोचर से मचेगा धमाल, इन 4 राशियों के जीवन में होगी खुशियों की बौछार
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध, गुरु, शुक्र, मंगल का नक्षत्र परिवर्तन फायदेमंद माना जा रहा है।
- आपका भाग्य साथ देगा और समय अच्छा रहेगा।
- आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा।
- विदेश यात्रा पर जाने की संभावना है।
- साथ ही प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात भी संभव है।
मिथुन राशि
बुध, गुरु, शुक्र, मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है।
- आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा।
- सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
- अपने लवर के साथ डेट पर भी जा सकते हैं।
- इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं।
- नई जॉब मिलने की भी संभावना है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध, गुरु, शुक्र, मंगल का नक्षत्र परिवर्तन बेहद ही शुभ माना जा रहा है।
- सुरक्षित विकल्पों पर निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
- कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
- आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है।
- साथ ही नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को बुध, गुरु, शुक्र, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
- घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।
- कारोबार में सफलता मिलेगी।
- स्वास्थ्य भी अच्छा नजर आ रहा है।
- धन लाभ के भी योग बनेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन