Meen Rashi mein Shani mangal long yuti budh ke sath trigrahi yog Rashifal astrology in hindi which zodiac get profit मीन राशि में मंगल और शनि की लंबी चलेगी युति, बुध के साथ त्रिग्रही योग, किन राशियों के लिए लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मीन राशि में मंगल और शनि की लंबी चलेगी युति, बुध के साथ त्रिग्रही योग, किन राशियों के लिए लाभ

11 अप्रैल 2026 से बुध मीन राशि में आ चुके हैं, इस राशि में पहले सूर्य भी थे और शनि भी हैं और मंगल भी हैं। लेकिन आज 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में जा चुके हैं। सूर्य के इस गोचर से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे,

Tue, 14 April 2026 07:46 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मीन राशि में मंगल और शनि की लंबी चलेगी युति, बुध के साथ त्रिग्रही योग, किन राशियों के लिए लाभ

11 अप्रैल 2026 से बुध मीन राशि में आ चुके हैं, इस राशि में पहले सूर्य भी थे और शनि भी हैं और मंगल भी हैं। लेकिन आज 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में जा चुके हैं। सूर्य के इस गोचर से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे, लेकिन मीन राशि में मंगल बुध और शनि का त्रिग्रही योग भी कई राशियों को दिक्कत तो कई राशियों को लाभ देगा। आपको बता दें कि मंगल अभी इस पूरे महीने इस राशि में रहेगें, वहीं शनि और मंगल की युति तो लंबी चलेगी, शनि और मंगल की युति अच्छी नहीं माना जाती है, आपके लिए कई तरह के नुकसान लाती है। मीन राशि बुध की नीच राशि मानी जाती हैं, वहीं इनके साथ शनि और मंगल के होने से स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। मंगल इस राशि में मई तक रहेगें, ऐसे में खतरनाक स्थिति काफी लंबे समय तक बनी रही सकती है। ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, वाणी और व्यापार आदि का कारक ग्रह माना जाता है। आइए जानते हैं बुध के मीन राशि में गोचर से किस राशि के लोगों को लाभ मिलेगा

मकर

णकर राशि को प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है, आपका काम भाग्य से बनेगा और अगर आप पॉलिटिक्स में हैं, तो आपको लाभ हो सकता है। आपके लिए इस समय में अच्छे योग हैं, बिजनेस से भी आपको लाभ हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर मेष राशि में आज, मेष राशि को फाइनेंस, करियर में क्या लाभ?

कुंभ

धन संबंधित कार्यों में प्रगति होने के चांस बन रहे हैं, अगर आपके बच्चे हैं तो उनसे जुड़ी अच्ची खबरआपको मिल सकती है। अगर आप वाणी अच्छी है, तो समझों आपके काम बनते जाएंगे।

वृष

आर्थिक वृद्धि आपके लिए लाभ लाएगी। आपके बिजनेस में इनकम के नए सोर्स अपने आप बनते जाएंगे। आपके बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस भी उन्नति करेगा और घर में मंगल कार्य होंगें।

वृश्चिक

आर्थिक उन्नति के चांस और वहीं आपको घर में पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। अगर सरकारी नौकरी है तो स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है।

धनु

गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वहीं कहीं से आपको जमीन जायदाद एवं अचल संपत्ति का लाभ मिलता नदर आ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि का मेष राशि में 2027 में गोचर, साढ़ेसाती की किन राशियों पर किस चरण में कष्ट?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल की मेष राशि में सूर्य, केतु के नक्षत्र में सूर्य, 14 अप्रैल को बड़ा बदलाव

के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!