Mesh Rashi surya gochar aaj Mesh Sankranti sun transit which zodiac gets good news in finance career Horoscope सूर्य गोचर मेष राशि में आज, मेष संक्रांति, मेष राशि के लोगों को फाइनेंस और करियर में क्या लाभ देंगे ग्रहों के राजा सूर्, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य गोचर मेष राशि में आज, मेष संक्रांति, मेष राशि के लोगों को फाइनेंस और करियर में क्या लाभ देंगे ग्रहों के राजा सूर्

कहा जाता है कि आज से यानी मेष राशि में सूर्य के आने से सौर नववर्ष शुरू हो जाता है। सूर्य के इस गोचर से सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन मेष राशि में जाकर सूर्य बलवान हो जाएंगे, यहां पढ़ें मेष राशि पर क्या असर

Tue, 14 April 2026 08:29 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सूर्य गोचर मेष राशि में आज, मेष संक्रांति,  मेष राशि के लोगों को फाइनेंस और करियर में क्या लाभ देंगे ग्रहों के राजा सूर्

कहा जाता है कि आज से यानी मेष राशि में सूर्य के आने से सौर नववर्ष शुरू हो जाता है। सौर नववर्ष की महाशक्तिशाली बेला विषुवत संक्रांति मंगलवार 14 अप्रैल को है। इस दिन बैसाखी भी मनाई जाती है। इसे मेष संक्रांति और विषुवत संक्रांति भी है। मेष संक्रांति पर दान करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। इस दिन पितरों के लिए भी दान उत्तम रहता है। वहीं बैसाखी का पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा। आज से सूर्य, मेष राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे सौर नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है। इस अवसर पर स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है। सूर्य का मेष राशि में जाना इसलिए खास है, क्योंकि मेष राशि चक्र की पहली राशि है। इस दिन से सूर्य का फिर से राशि परिवर्तन शुरू होता है। एक तरफ जब सूर्य नीच राशि मीन में थे, तो सूर्य की शक्ति कमजोर हो जाती है, लेकिन मेष राशि में आकर सूर्य बलवान हो जाते हैं इससे आपकोकरियर से लेकर फाइनेंस और लीडरशिप से लेकर पर्सनल ग्रोथ में लाभ होता है। आपको बता दें कि सूर्य शक्ति, अथॉरिटी और सफलता सिर्फ मेष राशि में मजबूती से देते हैं। आइए जानते हैं मेष राशि पर इसका क्या असर होगा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर मेष राशि में कल, सूर्य के बलशाली होने से कई राशियों के लिए बदलाव

मेष राशि पर क्या होगा असर

सूर्य का गोचर मेष राशि में हो रहा है, ऐसे में मेष राशि पर क्या असर होगा, पहले तो आपको मेष राशि की स्थिति बता देते हैं, इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती है। शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण इस राशि पर है। इस राशि का स्वामी मंगल है, अगर इस राशि में सूर्य भी आ जाते हैं, तो इस राशि का कॉन्फिडेंस बढ़ जाता है। आपमें लीड करने की क्षमता में अचानक वृद्धि देखने को मिल सकती है, आपकी काबिलियत देखते हुए आपको ऊंचा पद मिल सकता है। किसी खास काम के लिए आपको सम्मान या पहचान भी मिल सकती है। करियर ग्रोथ और फाइनेंशियल सुधार से भी आप काफी मजबूत होंगे। कुल मिलाकर मेष राशि वालों के लिए समय अच्छा है। आपको सूर्य को जल देना चाहिए और ओम सूर्या नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

मेष संक्रांति और विषुवत संक्रांति पर क्या दान करें

आचार्य प्रकाश जोशी के अनुसार इस वर्ष कुंभ और मीन राशि से जुड़े पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र “बाएं पैर” में माने गए हैं। ऐसे में इन राशियों के लोगों को वर्षभर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उपाय के रूप में इस राशि के लोगों के लिए चांदी, सफेद वस्त्र, चावल, दूध, दही और चीनी का दान करना शुभ माना गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल की मेष राशि में सूर्य, केतु के नक्षत्र में सूर्य, 14 अप्रैल को बड़ा बदलाव

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानका

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य के मेष राशि में प्रवेश से इन राशियों को होगा लाभ, धन- लाभ के भी बनेंगे योग

रियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!