May 2026 Planetary Transit: Sun, Mars, Venus and Mercury Shift Signs, Know Impact on Zodiac Signs Grah Gochar May 2026: मई में इन ग्रहों की बदलेगी चाल, 4 राशियों को मिलेंगे नए मौके, चमकेगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Grah Gochar May 2026: मई में इन ग्रहों की बदलेगी चाल, 4 राशियों को मिलेंगे नए मौके, चमकेगा भाग्य

मई 2026 की शुरुआत के साथ ही ग्रहों की चाल में तेजी से बदलाव दिखेगा। महीने भर में बुध, मंगल, शुक्र और सूर्य अलग-अलग समय पर राशि बदलेंगे। ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि जब एक साथ कई बड़े ग्रह गोचर करते हैं तो उसका असर सीधे कामकाज, पैसा और निजी जीवन पर पड़ता है।

Mon, 27 April 2026 05:58 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
Grah Gochar May 2026: मई में इन ग्रहों की बदलेगी चाल, 4 राशियों को मिलेंगे नए मौके, चमकेगा भाग्य

मई 2026 की शुरुआत के साथ ही ग्रहों की चाल में तेजी से बदलाव दिखेगा। इस माह में बुध, मंगल, शुक्र और सूर्य अलग-अलग समय पर राशि बदलेंगे। ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि जब एक साथ कई बड़े ग्रह गोचर करते हैं तो उसका असर सीधे कामकाज, पैसा और निजी जीवन पर पड़ता है।

1 मई को बुध मेष राशि में अस्त रहेंगे। ऐसे में शुरुआत के कुछ दिन फैसले लेने में थोड़ी उलझन दे सकते हैं। 11 मई को मंगल मेष में प्रवेश करेगा। मंगल का यह गोचर एक्टिविटी बढ़ाने वाला माना जाता है, यानी रुके कामों को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। 14 मई को शुक्र मिथुन में जाएगा। इस दौरान रिश्तों और खर्च से जुड़े मामलों में हलचल रह सकती है। 15 मई को सूर्य वृषभ में प्रवेश करेगा और उसी दिन बुध भी वृषभ में पहुंच जाएगा। महीने के आखिर में 26 मई को बुध फिर से उदित होगा, जिससे अटके कामों में धीरे-धीरे रफ्तार लौट सकती है।

मई में कुछ खास योग भी बन रहे हैं। 2 मई को रुचक योग का असर रहेगा। इसके बाद 11 मई के आसपास शुक्र और गुरु की स्थिति मिलकर अलग असर देगी। 14 मई को गुरु-शुक्र की युति से धन और सुविधा से जुड़े संकेत मिलते हैं। महीने के आखिर में लक्ष्मी नारायण योग बनने की संभावना है, जिसे आम तौर पर आर्थिक मामलों के लिए बेहतर माना जाता है।

आइए जानते हैं, किन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए काम में तेजी आ सकती है। लंबे समय से जो चीजें अटकी थीं, उनमें मूवमेंट दिखेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। पैसों की स्थिति धीरे-धीरे सुधर सकती है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों को राहत मिल सकती है। पुराने काम पूरे होने लगेंगे। नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 3 राशियों के जातकों को जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए यह समय मौके लेकर आ सकता है। अटका पैसा वापस मिल सकता है। इससे आर्थिक स्थिति संभल सकती है। परिवार में भी माहौल बेहतर रहेगा।

मकर राशि- मकर राशि के लोगों को मेहनत का सीधा फायदा दिख सकता है। काम की सराहना होगी। धीरे-धीरे खर्च का दबाव कम होगा। आय के नए रास्ते भी बन सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 अप्रैल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, बुध देव करेंगे कृपा की बरसात

कुल मिलाकर, मई का महीना भागदौड़ के साथ मौके भी लेकर आ रहा है। हालांकि बिना सोचे कोई बड़ा कदम उठाने से बचना होगा। जो भी फैसला लें, थोड़ा समय लेकर लें, फायदा वहीं से निकलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ वालों को मिलेगी शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति, मेष, मीन को करना होगा इंतजार

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!