कुंभ राशि वालों 2027 में मिलेगी शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति, मेष, मीन को करना होगा इंतजार, यहां जानें सबकुछ
ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलते हैं, लेकिन असर सबसे गहरा छोड़ते हैं। यही वजह है कि जब शनि किसी राशि में आते हैं तो उनका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है। शनि करीब ढाई साल तक एक राशि में रहते हैं।

ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलते हैं, लेकिन असर सबसे गहरा छोड़ते हैं। यही वजह है कि जब शनि किसी राशि में आते हैं तो उनका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है। शनि करीब ढाई साल तक एक राशि में रहते हैं और इसी क्रम में साढ़ेसाती बनती है, जिसकी कुल अवधि करीब साढ़े सात साल होती है। इसे तीन हिस्सों में बांटा जाता है- शुरुआती, मध्य और अंतिम चरण।
साढ़ेसाती को लेकर लोगों में डर बना रहता है। वजह साफ है- इस दौरान जीवन में दबाव बढ़ता है। काम ज्यादा होता है, जिम्मेदारियां बढ़ती हैं और कई बार चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं चलतीं। लेकिन इसे सिर्फ खराब समय मानना ठीक नहीं है। यही वह दौर होता है जब इंसान खुद को संभालना और सही फैसले लेना सीखता है।
इस समय शनि मीन राशि में हैं। ऐसे में मीन, मेष और कुंभ राशि के लोगों पर साढ़ेसाती का असर चल रहा है। तीनों राशियों की स्थिति अलग है, इसलिए असर भी अलग तरह से दिखेगा।
मेष राशि- साढ़ेसाती का पहला चरण
मेष राशि वालों के लिए साढ़ेसाती की शुरुआत 29 मार्च 2025 से हो चुकी है। अभी इसका पहला चरण चल रहा है। इस समय अचानक बदलाव ज्यादा देखने को मिलते हैं। काम का बोझ बढ़ सकता है और जिम्मेदारियां पहले से ज्यादा लग सकती हैं। कई बार मेहनत करने के बाद भी रिजल्ट देर से मिलता है, जिससे मन परेशान हो सकता है।
मेष राशि वालों को कब मिलेगी राहत-
मेष राशि वालों को इस स्थिति से पूरी राहत 31 मई 2032 के बाद ही मिलेगी। इसलिए अभी जल्दबाजी से बचना और धैर्य रखना जरूरी है।
कुंभ राशि- शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण
कुंभ राशि वालों के लिए अब हालात धीरे-धीरे ठीक होने लगे हैं। इन पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। इस फेज में पहले जैसी परेशानियां कम होने लगती हैं और काम बनने लगते हैं।
कुंभ राशि वालों को कब मिलेगी राहत-
3 जून 2027 को शनि के राशि बदलते ही कुंभ राशि वालों की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। यानी अब राहत ज्यादा दूर नहीं है।
मीन राशि- शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण
मीन राशि वालों पर अभी साढ़ेसाती का असर बना हुआ है और आगे भी रहेगा। 3 जून 2027 से इसका दूसरा चरण शुरू होगा, जिसे थोड़ा कठिन माना जाता है। इस दौरान करियर, सेहत और पैसों से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
मीन राशि वालों को कब मिलेंगी राहत
मीन राशि वालों को पूरी राहत 8 अगस्त 2029 के बाद मिलेगी। तब तक संभलकर चलना जरूरी रहेगा।
क्या सच में डरने की जरूरत है?- साढ़ेसाती को लेकर डर होना आम बात है, लेकिन हर बार यह नुकसान ही दे ऐसा जरूरी नहीं है। यह समय आपको मजबूत बनाता है। गलतियों से सीखने और खुद को बेहतर करने का मौका देता है। अगर इस दौरान आप धैर्य रखें, सोच-समझकर फैसले लें और जिम्मेदारियों से भागें नहीं, तो आगे चलकर इसका फायदा जरूर मिलता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन