मई में बन रहे 5 बड़े राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन तो ये 4 राशि वाले रहें सावधान
ज्योतिष गणना के हिसाब से मई 2026 काफी हलचल वाला महीना रहने वाला है। कई बड़े ग्रह अपनी चाल बदलेंगे और इसी वजह से एक-दो नहीं, पूरे 5 बड़े राजयोग बन रहे हैं। ये राजयोग कुछ राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ देंगे तो कुछ राशि वालों को सावधान रहना होगा।

ज्योतिष गणना के हिसाब से मई 2026 काफी हलचल वाला महीना रहने वाला है। कई बड़े ग्रह अपनी चाल बदलेंगे और इसी वजह से एक-दो नहीं, पूरे 5 बड़े राजयोग बन रहे हैं। इनमें रूचक राजयोग (मंगल), बुधादित्य राजयोग (सूर्य-बुध), गजकेसरी (चंद्र-गुरु), भद्र राजयोग (बुध) और लक्ष्मी नारायण राजयोग (बुध-शुक्र) शामिल हैं। किसी की किस्मत तेज दौड़ेगी, तो किसी को थोड़ा संभलकर चलना पड़ेगा।
आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना-
मेष राशि- महीने की शुरुआत भारी रह सकती है। काम में भागदौड़ ज्यादा रहेगी, रिजल्ट उम्मीद जैसा नहीं मिलेगा। दूसरे हफ्ते में सेहत और रिश्तों पर ध्यान देना जरूरी है। बेवजह की बहस से बचें। महीने के मध्य के बाद चीजें सुधरेंगी। काम बनेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृषभ राशि- शुरुआत धीमी रहेगी। काम अटक सकते हैं, दिमाग में टेंशन रहेगा। दूसरे हफ्ते में विरोधियों से सावधान रहना होगा। बिजनेस में रिस्क मत लेना। महीने के अंत तक पैसा और काम दोनों पटरी पर आ जाएंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा, कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मिथुन राशि- यह महीना आपके लिए पॉजिटिव है। करियर में ग्रोथ दिखेगी, प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के योग हैं। सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में भी फायदा रहेगा। तीसरे हफ्ते में सेहत और खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। कुल मिलाकर अच्छा महीना है।
कर्क राशि- पूरा महीना लगभग आपके पक्ष में रहेगा। शुरुआत से ही काम बनेंगे। बड़ी डील या अच्छा मौका मिल सकता है। पैसा भी बढ़ेगा। लव लाइफ मजबूत रहेगी, शादी की बात आगे बढ़ सकती है। निवेश करने से पहले सलाह जरूर लें।
सिंह राशि- शुरुआत शानदार रहेगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दूसरे हफ्ते में थोड़ी टेंशन- सेहत और पैसों को लेकर सावधान रहें। महीने के मध्य के बाद जमीन-जायदाद या परिवार से जुड़ा फायदा मिल सकता है। रिश्तों में थोड़ा नरम रहना जरूरी है।
कन्या राशि- करियर के लिहाज से अच्छा महीना। नई नौकरी या बड़ा मौका मिल सकता है।स्टूडेंट्स के लिए भी टाइम सही है। दूसरे हफ्ते में खर्च बढ़ सकता है- बजट बिगड़ सकता है। महीने के अंत में पैसा और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।
तुला राशि- महीना ठीक-ठाक रहेगा। काम में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन पर्सनल लाइफ थोड़ी उलझी रहेगी। दूसरे हफ्ते में घर की टेंशन बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जल्दबाजी से बचें। खर्च बढ़ सकते हैं, निवेश सोच-समझकर करें।
वृश्चिक राशि- यह महीना थोड़ा उथल-पुथल वाला है। शुरुआत में काम और घर दोनों में तनाव रहेगा। बुजुर्ग की सेहत चिंता दे सकती है। महीने के मध्य में खर्च बढ़ेंगे। पैसों को लेकर सावधान रहना होगा, लेकिन महीने के अंत तक हालात सुधर जाएंगे। गुस्से और बोलने पर कंट्रोल सबसे जरूरी।
धनु राशि- नए मौके मिलेंगे। शुरुआत में ही काम के अच्छे चांस आएंगे। रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। महीने के मध्य में घर में खुशी का माहौल रहेगा। पैसा भी सुधरेगा और रिश्ते भी।
मकर राशि- मिश्रित महीना है। शुरुआत में काम में रुकावट और विरोधी परेशान कर सकते हैं।महीने के मध्यम में सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। तीसरे हफ्ते के बाद हालात सुधरेंगे। धैर्य रखें, जल्दबाजी न करें।
कुंभ राशि- बदलाव वाला महीना है। नौकरी में ट्रांसफर या रोल बदल सकता है। काम का प्रेशर बढ़ेगा, सपोर्ट कम मिलेगा। बिजनेस में भी चुनौतियां रहेंगी। अंत में आप मेहनत से चीजें संभाल लेंगे।
मीन राशि- महीना उतार-चढ़ाव वाला है। शुरुआत ठीक रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे चुनौतियां बढ़ेंगी।खर्च कंट्रोल में रखना जरूरी है। महीने के मध्य में यात्रा के योग हैं, फायदा भी मिलेगा। अंत में कर्ज और परेशानियों से राहत मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन