mars transit 2026 in capricon these 3 zodiac signs will get benefits makar rashi me mangal ka gochar Mangal Gochar 2026: इस दिन होगा मकर राशि में मंगल का गोचर, शुरु होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Mangal Gochar 2026: इस दिन होगा मकर राशि में मंगल का गोचर, शुरु होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम

Mars Transit in Capricon 2026: आने वाला नया साल शुरुआत में ही 3 राशियों की जिंदगी में खूबसूरत मोड़ लाने वाला है। ऐसा मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन के चलते होगा। दरअसल नए साल की शुरुआत में मंगल ग्रह मकर राशि में गोचर करने वाला है। अभी ये ग्रह धनु राशि में है।

Thu, 25 Dec 2025 03:26 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Mangal Gochar 2026: इस दिन होगा मकर राशि में मंगल का गोचर, शुरु होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम

Mangal Gochar 2026: ग्रहों के गोचर से कई राशियों की जिंदगी में उथल-पुथल मचती है। कइयों के लिए ये अच्छे दिन लेकर आता है तो वहीं कुछ की परीक्षा का समय होता है। नया साल आने वाला है और ऐसे में सभी लोग जानने के लिए उत्सुक है कि 2026 उनके लिए कैसा जाने वाला है? बता दें कि 2026 की शुरुआत में ही मंगल ग्रह का गोचर होगा और इससे कई राशियां प्रभावित भी होंगी। इस समय ये ग्रह धनु राशि में है और जल्द ही ये मकर राशि में गोचर करेगा। बता दें कि मकर को शनि की राशि कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को बाकी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। दरअसल मंगल ग्रह साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक है। हर एक ग्रह के कुछ राशि होते हैं और इन राशियों के जातकों की जिंदगी में इन ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।

बात करें मंगल ग्रह की तो जब भी ये अपनी राशियों में गोचर करता है तो रूचक राजयोग बनता है। इस राजयोग की मदद से धन-संपत्ति का आगमन होता है और साथ ही यश-वैभव की प्राप्ति होती है। ज्योतिषीय गणना के आधार पर ये राजयोग जनवरी में बनेगा। मंगल ग्रह आने वाली 16 जनवरी को मकर राशि में गोचर करने वाला है। गोचर करने का समय सुबह 4:27 बजे है। मंगल इस राशि में 16 जनवरी से अगले 39 दिन यानी 23 फरवरी तक रहेगा। इस टाइमलाइन के बीच कई राशियों की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन आने वाला है। नीचे विस्तार से जानें कि ये लकी राशियां कौन सी हैं?

मेष राशि (Aries)

मकर राशि में मंगल का गोचर मेष राशि वालों के लिए सबसे ज्यादा असरदार रहने वाला है। इस दौरान मेष राशि के जातकों के सारे रुके हुए काम पूरे होने वाले हैं। सब कुछ आसानी से होता चला जाएगा। वहीं इस गोचर के दौरान आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होने वाली है। इसके अलावा प्रोफेशनल लाइफ में मान-सम्मान बढ़ने की पूरी संभावना है और हर काम में सफलता भी मिलेगी। मंगल के मकर राशि में गोचर होने से मेष राशि वालों की लव लाइफ में भी सकारात्मक मोड़ आने वाला है। मेष राशि वालों की जिंदगी में जल्द ही किसी खास शख्स की एंट्री होने के चांस हैं।

मेष राशि का लकी रंग: लाल

मेश राशि का लकी दिन: मंगलवार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: मूलांक के हिसाब से जानें 2026 के लिए आसान उपाय, खत्म होगी हर बाधा

कर्क राशि (Cancer)

इस गोचर का असर कर्क राशि के जातकों की जिंदगी पर भी दिखेगा। कर्क राशि वालों को अपनी प्रोफेशनल लाइफ में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। कई लोगों को इस बीच प्रमोशन भी मिल सकता है तो वहीं कुछ लोगों को लीड करने का भी मौका भी मिलेगा। कुल मिलाकर कर्क राशि वाले लंबे समय से जिस चीज की इच्छा जता रहे थे, वो सब धीरे-धीरे पूरा होगा। इस राशि के जातकों को पैसे से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। साथ ही साथ कुछ लोगों की लाइफ स्टाइल में भी काफी बदलाव आने वाला है और ये बदलाव सकारात्मक ही होने वाला है।

कर्क राशि का लकी रंग: सफेद, क्रीम और हल्का नीला

कर्क राशि का लकी दिन: सोमवार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: नए साल पर घर के बाहर रखें ये चीज, 2026 में खुशियों की होगी एंट्री

मकर राशि (Capricon)

मंगल का गोचर मकर राशि वालों की जिंदगी में कई चीजों की वृद्धि करने वाला है। आने वाले समय में मकर राशि वालों को हर तरफ से सपोर्ट मिलने वाला है। कई लोग विदेश में यात्रा कर सकते हैं। तो वहीं कुछ लोगों को उच्च शिक्षा का अवसर मिल सकता है। मंगल का गोचर मकर राशि वालों की जिंदगी से हर बाधा खत्म करने वाला है। इस राशि के तमाम जातकों की कई ऐसी इच्छा भी पूरी हो सकती है, जिसके बारे में इन्होंने सोचा भी नहीं होगा। कुल मिलाकर मकर राशि वालों के लिए गोचर वाला टाइमलाइन किसी जादू से कम नहीं होगा। ये इनका गोल्डन पीरियड होगा।

मकर राशि का लकी रंग: काला, नीला और भूरा

मकर राशि का लकी दिन: शनिवार

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!