Mars Rashifal Mangal Gochar Surya ke Nakshatra me Mars Transit 2026 lucky zodiacs कल से सूर्य के नक्षत्र में मंगल गोचर, इन 3 राशियों को खूब मिलेगी सफलता, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से सूर्य के नक्षत्र में मंगल गोचर, इन 3 राशियों को खूब मिलेगी सफलता

Mars Rashifal Mangal Gochar Surya ke Nakshatra me : शुक्र के नक्षत्र में इस समय मंगल बैठे हुए हैं। जल्द ही मंगल का गोचर सूर्य के नक्षत्र में होने जा रहा है। मंगल के नक्षत्र में सूर्य का गोचर करना कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है।

Mon, 15 June 2026 05:20 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से सूर्य के नक्षत्र में मंगल गोचर, इन 3 राशियों को खूब मिलेगी सफलता

Mars Rashifal Mangal Gochar Surya ke Nakshatra, मंगल गोचर राशिफल : जल्द ही मंगल अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। इस समय ग्रहों के सेनापति मंगल मेष राशि में विराजमान हैं। शुक्र के नक्षत्र में इस समय मंगल बैठे हुए हैं। जल्द ही मंगल का गोचर सूर्य के नक्षत्र में होने जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 16 जून की सुबह में मंगल का गोचर सूर्य के नक्षत्र में होने जा रहा है। कृत्तिका नक्षत्र में ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर 4 जुलाई तक होगा। ऐसे में सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में मंगल का गोचर होना कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं ग्रहों के सेनापति मंगल के सूर्य के नक्षत्र में गोचर करने से किन राशि के लोगों की किस्मत चमकने वाली है-

कल से सूर्य के नक्षत्र में मंगल गोचर, इन 3 राशियों को खूब मिलेगी सफलता

मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आप काफी हाई एनर्जी महसूस करने वाले हैं। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं। जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आप इस दौरान निडर रहेंगे। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है। आपको कोई पॉजिटिव खबर भी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। आपके कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी। बिजनेस में कोई नई डील हाथ लग सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीन राशि से मेष में जाएंगे शनि, इन 3 राशियों के जीवन में होगी खुशियां ही खुशियां
ये भी पढ़ें:कल से सूर्य गोचर मिथुन राशि में, सोने जैसी चमकेगी इन राशियों की किस्मत

धनु राशि के जातकों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है। आप कारोबार में सफलता हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं। इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 जून को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:14 से 20 जून तक कुंभ समेत इन राशियों पर होगी खुशियां की बौछार, होगा बंपर लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!