Shukra Gochar 19 April Vrishabh Rashi in hindi shukra surya chandra uchh rashi lakshmi mehrban zodiac on Akshaya Tritya शुक्र भी उच्च के, सूर्य -चंद्र भी उच्च के, 3 राशियों पर लक्ष्मी मेहरबान , क्या आपकी राशि को होगा लाभ?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शुक्र भी उच्च के, सूर्य -चंद्र भी उच्च के, 3 राशियों पर लक्ष्मी मेहरबान , क्या आपकी राशि को होगा लाभ?

Shukra Gochar 19 April 2026, Akshaya Tritya: अक्षय तृतीया स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। इस दिन से मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। 19 अप्रैल को सूर्य व चंद्रमा दोनों ग्रह उच्च राशि में रहेंगे। इसके अलावा इस दिन शुक्र का भी राशि परिवर्तन हो रहा है, जो आपको आर्थिक स्थिति को और भी अच्छा कर देगा।

Sat, 18 April 2026 11:36 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
शुक्र भी उच्च के, सूर्य -चंद्र भी उच्च के, 3 राशियों पर लक्ष्मी मेहरबान , क्या आपकी राशि को होगा लाभ?

अक्षय तृतीया स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। इस दिन से मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। 19 अप्रैल को सूर्य व चंद्रमा दोनों ग्रह उच्च राशि में रहेंगे। इसके अलावा इस दिन शुक्र का भी राशि परिवर्तन हो रहा है, जो आपको आर्थिक स्थिति को और भी अच्छा कर देगा। आपको बता दें कि सूर्य 19 अप्रैल को मेष राशि में और चंद्रमा भी 19 अप्रैल 2026 को चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च अवस्था में स्थित रहेंगे। दोनों ही अपनी उच्च राशि में हैं, तो इससे इन दोनों ग्रहों की शक्तियां बढ़ जाएगीं, जो आपको लाभ दिलाएंगी। इसलिए इस दिन जो दान कर्म कि जाएगा, उसका कई गुना फल मिलेगा।

शुक्र भी जाएंगे अपनी उच्च राशि में

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुख, सौंदर्य, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। 19 अप्रैल को शुक्र अपनी राशि में जा रहे हैं। ऐसे में धन लक्ष्मी मेहरबान होगीं। इससे आपकी लाइफ में कई लोगों के लिए अच्छे योग बनेंगे। दरअसल शुक्र वृषभ राशि के स्वामी है। इस राशि में शुक्र उच्च के होते हैं और शुक्र शक्तिशाली स्थिति में होकर सभी को लाभ देते हैं। आपको बता दें कि शुक्र के कारण धन लाभ के योग रहते हैं। शुक्र 30 मई तक इस राशि में रहेंगे और फिर बुध की मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में देखते हैं कि इन योगों से मां लक्ष्मी किन राशियों पर मेहरबान होती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय फल के साथ शुक्र की कृपा, इन तीन राशियों के लिए 19 अप्रैल का दिन लाभ वाला

किन राशियों के लिए धन लाभ के योग

मेष राशि

इस गोचर से आपके लिए लाभ के योग बनेंगे, आपको करियर में लाभ होगा। शुक्र के आप इनकम के सोर्स तो पाएंगे ही साथ ही आपको करियर में भी इसका सीध लाभ होगा। आपके लिए इन योगों में नौकरी में अच्छे लाभ मिलेंगे। अक्षय तृतीया पर सूर्य और शुक्र का उच्च में होना आपकी स्थिति को अच्छा करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 मई से बन रहा ऐसा योग सूर्य-गुरु दोनों की शक्तियों का लाभ पाएंगी ये 4 राशियां

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए आपकी पर्सेनल्टी बेहतर होगी। आपको आत्नविश्वास के साथ मानसिक टेंशन कम होंगी। भौतिक संसाधन आपके बढ़ेंगे और आपको धन लाभ के मौके मिलेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए भी इन तीनों ग्रहों के उच्च के होने से लाभ के योग है। इससे आपकी राशि के फैसले और ऑफिस लाइफ चमकेगी। आपके फैसले लेने और आत्मविश्वास के कारण आप समाज में आगे बढ़ेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि मेष गोचर से 2027 मेंबदलेगी साढ़ेसाती, राजा हरिशचंद्र पर भी थी साढ़ेसाती दशा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!