Mangal Rashifal Mars Transit in Aquarius Horoscope from today til 2 April creating two Raj Yogas that will bring wealth आज से 2 अप्रैल तक कुंभ राशि में मंगल गोचर, 2 राजयोग बनने से बरसेगा धन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज से 2 अप्रैल तक कुंभ राशि में मंगल गोचर, 2 राजयोग बनने से बरसेगा धन

Mangal Rashifal Mars Transit: ग्रहों के सेनापति मंगल के गोचर करते ही शुक्र के साथ और सूर्य के साथ युति बन चुकी है। मंगल और शुक्र की युति से धनशक्ति योग बनेगा। साथ ही मंगलादित्य राजयोग का भी निर्माण होगा।

Mon, 23 Feb 2026 05:56 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आज से 2 अप्रैल तक कुंभ राशि में मंगल गोचर, 2 राजयोग बनने से बरसेगा धन

Manal Rashifal Mars Transit: मंगल का राशि परिवर्तन खास महत्व रखता है। आज के दिन मंगल ने शनि की एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश किया है। मंगल ग्रहों के सेनापति हैं, जो खून, एनर्जी, शक्ति, कॉन्फिडेंस, और साहस के कारक माने जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 23 फरवरी के दिन सुबह में 07:27 बजे मंगल ने शनि की कुंभ राशि में एंटर किया है। कुंभ राशि में पहले से ही सूर्य, बुध, राहु, शुक्र की युति बनी हुई है। 2 अप्रैल 2026 तक मंगल शनि की कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। ग्रहों के सेनापति मंगल के गोचर करते ही शुक्र के साथ और सूर्य के साथ युति बन चुकी है। मंगल और शुक्र की युति से धनशक्ति योग बनेगा। इसके साथ ही मंगल और सूर्य की युति होने से मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में कुंभ राशि में धनशक्ति राजयोग और मंगलादित्य राजयोग बनने से कुछ राशियों को लाभकारी रिजल्ट मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में -

आज से 2 अप्रैल तक कुंभ राशि में मंगल गोचर, 2 राजयोग बनने से बरसेगा धन

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल और शुक्र की युति से धनशक्ति योग व मंगल और सूर्य की युति होने से मंगलादित्य राजयोग का निर्माण कैसा रहेगा?

कुंभ राशि में धनशक्ति राजयोग और मंगलादित्य राजयोग बनना वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में आ रही दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। आप अपनी प्रतिभा से सभी मुश्किलों को आसानी से पार कर लेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल और शुक्र की युति से धनशक्ति योग व मंगल और सूर्य की युति होने से मंगलादित्य राजयोग का निर्माण कैसा रहेगा?

वृषभ राशि के लोगों के लिए कुंभ राशि में धनशक्ति राजयोग और मंगलादित्य राजयोग बनना बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी और मान-सम्मान भी मिलेगा। आपको अपने पिता और गुरु का भरपूर सपोर्ट मिलने वाला है। धार्मिक गतिविधियों में भी मन लगेगा। वहीं, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि वालों के लिए मंगल और शुक्र की युति से धनशक्ति योग व मंगल और सूर्य की युति होने से मंगलादित्य राजयोग का निर्माण कैसा रहेगा?

कुंभ राशि में धनशक्ति राजयोग और मंगलादित्य राजयोग बनना मकर राशि के जातकों के लिए उत्तम माना जा रहा है। आज आप कॉन्फिडेंट फील करेंगे और आपका पूरा फोकस अपने काम पर रहेगा। काम को लेकर आपकी तारीफ भी होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत हासिल करेंगे। वहीं, जीवनसाथी के साथ समय बिताना इस दौरान अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर बनेंगे 5 शुभ राजयोग, इन राशियों को होगा फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:कल से मंगल, सूर्य कुंभ राशि में, 14 मार्च तक इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
ये भी पढ़ें:24 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!