Transit of Sun Rashifal Surya Gochar Nakshatra Time till June 21 is great for these zodiacs 21 जून तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, सूर्य के गोचर का कमाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

21 जून तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, सूर्य के गोचर का कमाल

Transit of Sun Rashifal Surya Nakshatra : ग्रहों के राजा सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन विशेष महत्व रखता है। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशियों को पॉजिटिव खबर मिलने वाली है।

Sun, 8 June 2025 06:06 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
21 जून तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, सूर्य के गोचर का कमाल

Transit of Sun Rashifal Surya, सूर्य के गोचर का कमाल: आज रविवार के दिन ग्रहों के राजा ने अपनी चाल में बदलाव किया है। सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भी विशेष महत्व रखता है। सूर्य की बदलती चाल से सभी 12 राशियों पर इफेक्ट पड़ता है। इस वक्त सूर्य ग्रह वृषभ राशि में बैठे हुए हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 8 जून के दिन लगभग सुबह के 07:26 बजे सूर्य का नक्षत्र गोचर मृगशिरा नक्षत्र में हो चुका है, जिसके स्वामी मंगल माने जाते हैं। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशियों को पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं। इसके बाद सूर्य का अगला नक्षत्र गोचर 22 जून को सुबह के समय होगा। आइए जानते हैं सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों की किस्मत मजबूत हो सकती है-

21 जून तक का समय इन राशियों के लिए शानदार

मेष राशि: सूर्य का नक्षत्र गोचर मेष राशि वालों आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आपके लिए समय शानदार माना जा रहा है। व्यापार क्षेत्र में कुछ लोगों को विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है।

धनु राशि: धनु राशि वालों सूर्य का नक्षत्र गोचर आपके लिए फायदेमंद माना जा रहा है। जीवन में बदलाव हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। आकस्मिक पैसे मिलने के योग हैं। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान जरूर रखें।

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों को सूर्य का नक्षत्र गोचर शुभ माना जा रहा है। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी कार्य मिल सकते हैं, जिन्हें आपको अच्छे से निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 9 से 15 जून तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:Rashifal: 9 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:7 जून से मंगल सूर्य की राशि में, आज से शुरू इन 3 राशियों के अच्छे दिन

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!