basant panchami 2026 avoid these mistakes maa saraswati bhog details Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर ना करें ये गलतियां, सरस्वती मां को जरूर लगाएं ये भोग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर ना करें ये गलतियां, सरस्वती मां को जरूर लगाएं ये भोग

बसंत पंचमी आने वाली है। इस खास दिन पर अगर विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की पूजा की जाए तो उनकी असीम कृपा मिलती है। इस खास दिन पर कुछ विशेष चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। जानें इस बारे में…

Tue, 20 Jan 2026 06:09 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर ना करें ये गलतियां, सरस्वती मां को जरूर लगाएं ये भोग

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का त्योहार मां सरस्वती को समर्पित है। इस खास दिन पर मां को पूजा जता है। बता दें कि माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ही इसे मनाते हैं। इस साल बसंत पचंमी 23 जनवरी के दिन मनाई जा रही है। शुक्रवार की वजह से इस बार बसंत पंचमी और भी खास होने वाली है। इस खास दिन पर अगर विधिवत रूप से मां सरस्वती की पूजा की गई तो वो ज्ञान और कला का वरदान देती हैं। इस दिन कुछ चीजों को करने की मनाही होती है। साथ ही बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का भोग भी काफी मायने रखता है। ऐसे में इन चीजों के बारे में नीचे विस्तार से समझिए।

बसंत पंचमी पर ना करें ये गलतियां

बसंत पंचमी के दिन कुछ चीजों पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। इस दिन से ही बसंत ऋतु की शुरुआत होती है। ऐसे में इस खास दिन पर कोई भी पेड़-पौधा कांटना-छाटना नहीं चाहिए। इस दिन फसल काटने को बेहद ही अशुभ माना जाता है। इस दिन लहसुन-प्याज हर तरह के तामसिक खाने से दूर रहना चाहिए। बसंत पंचमी पर सात्विक भोजन करना ही सही माना जाता है। कोशिश करें कि इस दिन मुंह से कुछ भी खराब ना कहें। इस दिन किसी से मत झगड़िए। इस दिन ध्यान रखें कि नहाने से पहले कुछ भी नहीं खाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन लोगों के लिए लकी होगा फरवरी का महीना, मिल सकती है गुड न्यूज
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोग तोड़ सकते हैं आपका भरोसा

मां सरस्वती को जरूर लगाएं ये भोग

बसंच पंचमी के दिन मां सरस्वती का भोग ध्यान से लगाना चाहिए। इस खास दिन पर आप सरस्वती मां को पीले रंग के पकवान भोग में लगाना शुभ माना जाता है। भोग में घर का बना हुआ शुद्ध मालपुआ अर्पित कर सकते हैं। साथ में केसर खीर और बेसन लड्डू चढ़ाना भी काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर सच्चे मन से मां को भोग लगाया जाए तो वो अपनी कृपा जरूर बरसाती हैं। पूजा के बाद भोग का वितरण जरूर करें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!