makar sankranti ki puja kaise karein know puja vidhi shubh muhurat snan daan time Makar Sankranti : मकर संक्रांति की पूजा कैसे करें? नोट कर लें पूजन विधि, स्नान-दान मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Makar Sankranti : मकर संक्रांति की पूजा कैसे करें? नोट कर लें पूजन विधि, स्नान-दान मुहूर्त

Makar Sankranti : सूर्य जिस दिन धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं उस दिन मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाता है। इसे सूर्य का उत्तरायण होना भी कहा जाता है। इसी दिन से शुभ कामों की शुरुआत होती है, इसलिए मकर संक्रांति पर स्नान, पूजा और दान का खास महत्व होता है।

Tue, 13 Jan 2026 12:04 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
Makar Sankranti : मकर संक्रांति की पूजा कैसे करें? नोट कर लें पूजन विधि, स्नान-दान मुहूर्त

Makar Sankranti : सूर्य जिस दिन धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं उस दिन मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाता है। इसे सूर्य का उत्तरायण होना भी कहा जाता है। माना जाता है कि इसी दिन से शुभ कामों की शुरुआत होती है, इसलिए मकर संक्रांति पर स्नान, पूजा और दान का खास महत्व होता है। साल 2026 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। इस दिन सूर्य दोपहर 3:13 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी समय से मकर संक्रांति का पुण्य काल शुरू माना जाता है। दोपहर 3:13 बजे से सूर्यास्त तक का समय स्नान और दान के लिए अच्छा माना जाता है।

मकर संक्रांति पर स्नान क्यों करते हैं- मकर संक्रांति के दिन स्नान को बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन स्नान करने से मन और शरीर दोनों शुद्ध रहते हैं। अगर नदी में स्नान करना संभव न हो, तो घर पर ही नहाते समय पानी में थोड़ा गंगाजल मिला सकते हैं। स्नान के बाद सूर्य देव को जल देना अच्छा माना जाता है।

15 जनवरी को भी स्नान-दान किया जा सकता है- ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, मकर संक्रांति का मुख्य दिन 14 जनवरी माना जाता है, क्योंकि इसी दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद पुण्य काल भी शुरू हो जाएगा। हालांकि, अगर किसी वजह से 14 जनवरी को स्नान-दान या पूजा नहीं हो पाई, तो 15 जनवरी की सुबह स्नान और दान करना भी मान्य माना जाता है। पंडितों का कहना है कि सूर्य निकलने के बाद 15 जनवरी की सुबह किया गया स्नान-दान भी शुभ फल देता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के अगले दिन किया गया दान-पुण्य भी बेकार नहीं जाता। खासकर उन लोगों के लिए यह राहत की बात है जो 14 जनवरी को किसी कारण से पूजा-पाठ या दान नहीं कर पाते।

क्या है सही तरीका- ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अगर 14 जनवरी को मौका मिले तो उसी दिन स्नान-दान करना सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर यह संभव न हो, तो 15 जनवरी की सुबह नहाकर तिल, गुड़ या अनाज का दान किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य का मकर राशि में गोचर कल, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

मकर संक्रांति की पूजा कैसे करें- स्नान के बाद साफ कपड़े पहनें और घर के मंदिर में सूर्य देव को याद करें। तांबे के लोटे में पानी लेकर सूर्य की तरफ देखकर जल चढ़ाएं। इस दिन तिल और गुड़ से बनी चीजें जैसे तिल के लड्डू या खिचड़ी बनाई जाती है। इन्हें भगवान को भोग लगाकर घर के लोगों में बांटा जाता है। पूजा के दौरान बस मन शांत रखें और अच्छी सोच के साथ प्रार्थना करें।

मकर संक्रांति पर दान क्यों जरूरी है- मकर संक्रांति पर दान का भी खास महत्व होता है। इस दिन तिल, गुड़, कंबल, गर्म कपड़े या अनाज दान किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन किया गया दान बहुत पुण्य देता है। दान हमेशा अपनी क्षमता के हिसाब से करना चाहिए। जरूरतमंद की मदद करना ही दान का असली मतलब है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति पर बुधादित्य योग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

इस दिन किन बातों का रखें ध्यान- मकर संक्रांति के दिन कोशिश करें कि किसी से झगड़ा न हो। गलत बोलने या बुरा सोचने से बचें। यह दिन अच्छे काम और अच्छी सोच के लिए माना जाता है।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!