Horoscope Sun Transit In Capricorn Surya Rashi Parivartan Gochar Makar Sankranti 2026 Rashifal सूर्य का मकर राशि में गोचर कल, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य का मकर राशि में गोचर कल, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। यह आत्मबल, आत्मविश्वास, नेतृत्व और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। सूर्य का स्वभाव उग्र और तेजस्वी होता है और यह जीवन के उन क्षेत्रों को प्रभावित करता है, जहां अधिकार, पहचान और निर्णय लेने की शक्ति जुड़ी होती है।

Tue, 13 Jan 2026 11:43 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य का मकर राशि में गोचर कल, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Surya Rashi Parivartan Sun Transit 2026 Makar Sankranti: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। यह आत्मबल, आत्मविश्वास, नेतृत्व और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। सूर्य का स्वभाव उग्र और तेजस्वी होता है और यह जीवन के उन क्षेत्रों को प्रभावित करता है, जहां अधिकार, पहचान और निर्णय लेने की शक्ति जुड़ी होती है। सूर्य लगभग हर महीने राशि परिवर्तन करता है और हर गोचर के साथ व्यक्ति के जीवन में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। इस बार सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। मकर राशि को कर्म, अनुशासन और जिम्मेदारी की राशि माना जाता है, जिसके स्वामी शनि हैं। इसलिए सूर्य का यह गोचर केवल बाहरी उपलब्धियों से नहीं, बल्कि मेहनत, धैर्य और कर्मफल से भी जुड़ा हुआ माना जाता है। 2026 में सूर्य 14 जनवरी 2026 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि में सूर्य के प्रवेश करने पर ही मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाता है। मकर राशि में सूर्य के प्रवेश से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष (Aries)- मेष राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर करियर के लिहाज से सकारात्मक माना जा सकता है। इस दौरान आपकी मेहनत नजर आएगी और काम के क्षेत्र में तरक्की के मौके बन सकते हैं। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी बनती है। पैसों के मामले में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है और आप भविष्य के लिए सेविंग पर भी ध्यान दे पाएंगे। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय प्रतिस्पर्धा में आगे निकलने का है। निजी जीवन में रिश्तों में समझ बढ़ेगी और परिवार के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। सेहत भी सामान्य से अच्छी बनी रह सकती है।

वृषभ (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। करियर में मेहनत तो ज्यादा होगी, लेकिन परिणाम आपकी उम्मीद के अनुसार न मिलें, जिससे मन में असंतोष रह सकता है।पैसों के मामले में खर्च बढ़ सकता है और निवेश को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। बिजनेस में प्रतियोगिता तेज रहेगी, इसलिए जल्दबाजी से फैसले लेने से बचना बेहतर रहेगा।पारिवारिक जीवन में खासकर पिता या बड़े लोगों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। सेहत के लिहाज से पैरों या शरीर में जकड़न जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए यह समय मानसिक दबाव बढ़ाने वाला हो सकता है। काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और अपेक्षित सफलता मिलने में समय लग सकता है। बिजनेस पार्टनर या सहयोगियों के साथ तालमेल कमजोर पड़ सकता है, जिससे पैसों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रिश्तों में दूरी या गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान संवाद में संयम रखना और भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम और संतुलन जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति 2026: 14 या 15 जनवरी? तिथि को लेकर कन्फ्यूजन, जानें सही दिन

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर परिवार और रिश्तों पर ज्यादा ध्यान देने वाला रहेगा। आप परिवार की जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने की कोशिश करेंगे। हालांकि कार्यस्थल पर सीनियर्स के साथ मतभेद या दबाव की स्थिति बन सकती है। पैसों के मामले में खर्च बढ़ सकता है, जिससे सेविंग प्रभावित हो सकती है। दांपत्य जीवन में अहंकार या गलतफहमी की वजह से तनाव आ सकता है। जीवनसाथी की सेहत या जरूरतों पर खर्च भी संभव है।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर काफी हद तक अनुकूल माना जा सकता है। करियर में नए मौके मिल सकते हैं और आपके काम की सराहना भी होगी। बिजनेस करने वालों के लिए मुनाफे के योग हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। निजी जीवन में रिश्तों में ईमानदारी और समझ बढ़ेगी। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा और सेहत भी संतुलित बनी रह सकती है।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों को इस दौरान करियर में संतुष्टि की कमी महसूस हो सकती है। काम में मन नहीं लगेगा और जॉब बदलने का विचार आ सकता है। बिजनेस और पैसों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए बड़े फैसले सोच-समझकर लेना जरूरी होगा। रिश्तों में भरोसे की कमी परेशानी का कारण बन सकती है। बच्चों से जुड़ी बातों या उनकी सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों के लिए यह गोचर सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का संकेत देता है। प्रॉपर्टी या घर से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है। करियर और बिजनेस में अच्छे नतीजे मिलेंगे, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा, हालांकि भावनात्मक तालमेल में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। मां की सेहत को लेकर ध्यान देना जरूरी होगा।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय खुद को बेहतर बनाने और नई दिशा में आगे बढ़ने का है। करियर में ट्रैवल बढ़ सकता है और नए अवसर सामने आ सकते हैं। बिजनेस में नए आइडिया काम आएंगे और पैसों की स्थिति मजबूत रह सकती है। निजी जीवन में रिश्तों में नरमी आएगी और आप ज्यादा सकारात्मक महसूस करेंगे। सेहत भी सामान्य से बेहतर रह सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति पर बुधादित्य योग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य का साथ देने वाला हो सकता है। पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। करियर में प्रमोशन, पहचान और सम्मान मिलने की संभावना बनती है। बिजनेस और पैसों के मामले में भी स्थिति मजबूत रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ संभव है। रिश्तों में स्थिरता और संतुलन बना रहेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों के लिए यह गोचर मिला-जुला असर देने वाला रहेगा। अचानक लाभ के योग बन सकते हैं, लेकिन साथ ही उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। करियर में बदलाव का मन बन सकता है और वर्तमान स्थिति से असंतोष महसूस हो सकता है। पैसों के मामले में नुकसान की संभावना है, इसलिए सावधानी जरूरी होगी। रिश्तों में बहस या गलतफहमी से बचना बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से गर्दन और कंधे में दर्द की शिकायत हो सकती है।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों को इस दौरान काम में रुकावट और देरी का सामना करना पड़ सकता है। जॉब ट्रांसफर या जगह बदलने की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में प्रतिस्पर्धा कड़ी रहेगी और मुनाफा उम्मीद से कम रह सकता है। निजी जीवन में रिश्तों में दूरी आ सकती है। सेहत के मामले में पैरों या शरीर में दर्द परेशान कर सकता है।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर सफलता और पहचान लेकर आ सकता है। करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे और मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस में आप लीडर की भूमिका निभा सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निजी जीवन में रिश्तों में खुशी और संतोष बना रहेगा। सेहत भी अच्छी बनी रह सकती है और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!