Horoscope Rashifal Makar Sankranti 2026 Budhaditya Yog: Surya Budh Yuti Se Kin Rashiyon Ka Chamkega Bhagya मकर संक्रांति पर बुधादित्य योग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मकर संक्रांति पर बुधादित्य योग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Horoscope Rashifal : ज्योतिष के मुताबिक, साल 2026 की मकर संक्रांति बेहद खास रहने वाली है। वजह है इस दिन बनने वाला बुधादित्य राजयोग। 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति मनाई जाएगी और इसी दिन सूर्य और बुध एक साथ मकर राशि में आकर यह शुभ योग बनाएंगे।

Mon, 12 Jan 2026 10:48 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मकर संक्रांति पर बुधादित्य योग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Horoscope Rashifal : ज्योतिष के मुताबिक, साल 2026 की मकर संक्रांति बेहद खास रहने वाली है। वजह है इस दिन बनने वाला बुधादित्य राजयोग। 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति मनाई जाएगी और इसी दिन सूर्य और बुध एक साथ मकर राशि में आकर यह शुभ योग बनाएंगे। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि बुधादित्य राजयोग बनने से व्यक्ति के जीवन में तरक्की, धन लाभ और मान-सम्मान के योग बनते हैं। खासतौर पर यह योग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है।

क्या है बुधादित्य राजयोग- जब सूर्य और बुध एक ही राशि में एक साथ होते हैं, तब बुधादित्य राजयोग बनता है। सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है, वहीं बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार और फैसले लेने की क्षमता से जुड़ा ग्रह है। इन दोनों की युति से व्यक्ति में सोचने-समझने की ताकत बढ़ती है और सफलता के रास्ते खुलते हैं। आइए जानते हैं, बुधादित्य राजयोग से किन राशियों का चमकेगा भाग्य-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए यह योग भाग्य से जुड़ा है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार में नए मौके मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं, जो फायदेमंद रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आत्मविश्वास मजबूत होगा और आगे बढ़ने का रास्ता साफ दिखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर राशि में लगेगा ग्रहों का जमावड़ा, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह योग सुख-सुविधाओं से जुड़ा है। घर, वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में शांति बनी रहेगी और अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नया काम शुरू करने या निवेश के लिए समय अनुकूल है। मानसिक तनाव कम होगा और फैसले लेना आसान रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 जनवरी से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, धन के दाता शुक्र देंगे शुभ फल

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभ देने वाला साबित हो सकता है। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं और आय में बढ़ोतरी के योग हैं। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग काम आएगा। नए संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश में सोच-समझकर लिया गया फैसला फायदा दे सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!