Makar Sankranti: 10 Must-Do Rituals Believed to Bring Peace and Prosperity मकर संक्रांति के दिन करें ये 10 जरूरी काम, बनेंगे बिगड़े काम और आएगी खुशहाली, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मकर संक्रांति के दिन करें ये 10 जरूरी काम, बनेंगे बिगड़े काम और आएगी खुशहाली

Makar Sankranti: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। इस त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष की भाषा में इसे सूर्य का उत्तरायण होना भी कहा जाता है। इस दिन से दिन लंबे होने लगते हैं और ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है।

Tue, 13 Jan 2026 01:24 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मकर संक्रांति के दिन करें ये 10 जरूरी काम, बनेंगे बिगड़े काम और आएगी खुशहाली

Makar Sankranti 2026 : मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। इस त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष की भाषा में इसे सूर्य का उत्तरायण होना भी कहा जाता है। इस दिन से दिन लंबे होने लगते हैं और ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है। मकर संक्रांति न तो चंद्र तिथि पर आधारित है और न ही तय तारीख पर। यह पूरी तरह सूर्य की चाल और राशि परिवर्तन पर निर्भर करती है। इस साल सूर्य का राशि परिवर्तन 14 जनवरी को 3 बजकर 13 मिनट पर होगा। इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। कुछ पंचांगों के अनुसार 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। आइए जानते हैं, मकर संक्रांति पर क्या काम करने चाहिए…

1. सुबह नहाकर दिन की शुरुआत करें

मकर संक्रांति के दिन सुबह स्नान को अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इससे शरीर और मन दोनों साफ रहते हैं। अगर नदी में नहाना संभव न हो, तो घर पर ही स्नान करना भी ठीक है।

2. सूर्य को जल देना न भूलें

नहाने के बाद सूरज की तरफ देखकर जल चढ़ाया जाता है। कहा जाता है कि इससे ऊर्जा मिलती है और दिन अच्छा गुजरता है।

3. तिल और गुड़ जरूर खाएं

मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ खाने की परंपरा है। माना जाता है कि इससे रिश्तों में मिठास बनी रहती है और सेहत को भी फायदा होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य का मकर राशि में गोचर कल, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

4. जरूरतमंद की मदद करें

इस दिन दान का खास महत्व होता है। लोग तिल, गुड़, अनाज, कपड़े या कंबल दान करते हैं। दान अपनी क्षमता के हिसाब से करना चाहिए।

5. घर को साफ-सुथरा रखें

मकर संक्रांति पर घर की सफाई पर भी ध्यान दिया जाता है। माना जाता है कि साफ घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है।

6. घर के बड़ों का आशीर्वाद लें

इस दिन माता-पिता और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना शुभ माना जाता है। इसे दिन की अच्छी शुरुआत कहा जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति की पूजा कैसे करें? नोट कर लें पूजन विधि, स्नान-दान मुहूर्त

7. खिचड़ी या तिल के पकवान बनाएं

कई जगह इस दिन खिचड़ी बनाई जाती है। वहीं तिल के लड्डू, गजक और रेवड़ी भी घर-घर में बनती और बांटी जाती है। इस साल 14 जनवरी को एकादशी है इसलिए खिचड़ी पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा।

8. झगड़े और गलत बोलने से बचें

मकर संक्रांति के दिन कोशिश की जाती है कि किसी से बहस न हो। लोग मानते हैं कि इस दिन की सोच पूरे साल असर डालती है।

9. कोई अच्छी शुरुआत करें

इस दिन से नई आदत शुरू करना या कोई अच्छा फैसला लेना शुभ माना जाता है। इसलिए कई लोग इसी दिन संकल्प लेते हैं।

10. अपनों के साथ समय बिताएं

मकर संक्रांति का असली मतलब अपनों के साथ बैठकर खाना-पीना और खुशियां बांटना है। यही इस त्योहार की सबसे बड़ी पहचान है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!