makar rashi mein surya shukra budh mangal horoscope rashifal future predictions मकर राशि में लगेगा ग्रहों का जमावड़ा, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम तो ये 4 राशि वाले रहें अलर्ट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मकर राशि में लगेगा ग्रहों का जमावड़ा, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम तो ये 4 राशि वाले रहें अलर्ट

Horoscope Rashifal Future Predictions : वैदिक ज्योतिष में जब कई ग्रह एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तो उसे बहुत असरदार योग माना जाता है। कुछ ही दिनों में मकर राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगने जा रहा है। 13 जनवरी को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

Mon, 12 Jan 2026 10:03 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मकर राशि में लगेगा ग्रहों का जमावड़ा, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम तो ये 4 राशि वाले रहें अलर्ट

Horoscope Rashifal: वैदिक ज्योतिष में जब कई ग्रह एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तो उसे बहुत असरदार योग माना जाता है। कुछ ही दिनों में मकर राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगने जा रहा है। 13 जनवरी को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 14 जनवरी को सूर्य मकर में प्रवेश करेंगे। 16 जनवरी को मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अगले दिन यानी 17 जनवरी को बुध भी मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इन 4 ग्रहों के एक ही राशि में आने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के आने से किन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए ये ग्रहों का जमावड़ा करियर से जुड़ा रहेगा। काम में जिम्मेदारी बढ़ सकती है और सीनियर आप पर भरोसा दिखा सकते हैं। हालांकि काम का दबाव भी रहेगा, इसलिए गुस्से में कोई फैसला न लें। पैसा धीरे-धीरे सुधरेगा। घर और ऑफिस दोनों जगह संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए समय काफी हद तक पॉजिटिव रहेगा। नई योजना, यात्रा या पढ़ाई से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं। रुके हुए काम खुलने के संकेत हैं। बस अपनी बात साफ रखें और आलस से बचें। रिश्तों में भी समझ बढ़ेगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा संभलकर चलने का है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं या कोई पुराना मामला फिर सामने आ सकता है। पैसों और कागजों से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। रिश्तों में शक या गलतफहमी से बचना जरूरी है।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों पर इस योग का सीधा असर रिश्तों और साझेदारी पर पड़ेगा। शादीशुदा लोगों को थोड़ा धैर्य रखना होगा। पार्टनर के साथ बातचीत में साफ-साफ बोलें। बिजनेस पार्टनरशिप में भी शर्तें अच्छे से समझ लें। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए काम और सेहत पर ध्यान देने का समय है। ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ेगी, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। सेहत में थकान या नींद की कमी हो सकती है। दिनचर्या ठीक रखें और बेवजह की टेंशन से दूर रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 जनवरी से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, धन के दाता शुक्र देंगे शुभ फल

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए ये समय राहत देने वाला है। प्यार, बच्चों और क्रिएटिव कामों में खुशी मिलेगी। जो लोग किसी नए काम या आइडिया पर सोच रहे थे, उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। बस ओवरथिंकिंग से बचें।

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए घर-परिवार से जुड़ी बातें ज्यादा रहेंगी। घर बदलने, प्रॉपर्टी या परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। काम थोड़ा स्लो लगेगा, लेकिन धैर्य से सब संभल जाएगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए समय एक्टिव रहने का है। बातचीत, मीटिंग, इंटरव्यू या छोटी यात्रा से फायदा हो सकता है। आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा। बस गुस्से और कटु शब्दों से बचें, नहीं तो बने काम बिगड़ सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वालों को पैसों के मामले में सतर्क रहना होगा। खर्च बढ़ सकता है और सेविंग पर असर पड़ सकता है। नई कमाई के मौके भी आएंगे, लेकिन रिस्क लेने से बचें। परिवार में पैसों को लेकर बातचीत हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति पर एकादशी का दुर्लभ योग, पुण्य फल कई गुना बढ़ेगा

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए ये समय सबसे ज्यादा असरदार रहेगा। चार बड़े ग्रह आपकी ही राशि में आ रहे हैं, जिससे जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन साथ ही जिम्मेदारी भी। सही दिशा में मेहनत करेंगे तो ये गोल्डन टाइम साबित हो सकता है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा सामान्य रहेगा। मन बेचैन रह सकता है या पुराने मुद्दे परेशान कर सकते हैं। सेहत और नींद पर ध्यान दें। कोई भी बड़ा फैसला अभी टालना बेहतर रहेगा। ध्यान, योग या अकेले समय बिताना फायदेमंद होगा।

मीन राशि: मीन राशि वालों को दोस्तों से फायदा मिलने का योग है। कोई पुराना संपर्क काम आ सकता है। भविष्य की योजना बनाने का अच्छा समय है। बस जरूरत से ज्यादा उम्मीदें न पालें और जमीन से जुड़े रहकर फैसले लें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!