Horoscope Venus Transit In Capricorn Shukra Gochar Rashi Parivartan Makar Rashi Mein Rashifal 13 जनवरी से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, धन के दाता शुक्र देंगे शुभ फल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

13 जनवरी से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, धन के दाता शुक्र देंगे शुभ फल

Horoscope Venus Transit : जनवरी 2026 में शुक्र ग्रह साल का पहला बड़ा राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 13 जनवरी 2026 को शुक्र धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, वैभव, ऐश्वर्य, सुख-सुविधा, प्रेम और रिश्तों का कारक ग्रह माना जाता है।

Sun, 11 Jan 2026 12:04 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
13 जनवरी से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, धन के दाता शुक्र देंगे शुभ फल

Venus Transit : जनवरी 2026 में शुक्र ग्रह साल का पहला बड़ा राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 13 जनवरी 2026 को शुक्र धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, वैभव, ऐश्वर्य, सुख-सुविधा, प्रेम और रिश्तों का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में उनका यह गोचर सभी 12 राशियों के जीवन पर असर डालेगा। हालांकि शुक्र का यह राशि परिवर्तन हर किसी के लिए एक जैसा नहीं रहेगा। कुछ राशियों के लिए यह गोचर आर्थिक मजबूती, रिश्तों में मधुरता और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों के लिए यह समय खर्च बढ़ाने वाला या आर्थिक दबाव पैदा करने वाला भी साबित हो सकता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार जब शुक्र अनुकूल स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति को धन लाभ, आरामदायक जीवन और संबंधों में संतुलन का सुख मिलता है। शुक्र का मकर राशि में प्रवेश विशेष माना जा रहा है। इस गोचर से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं, शुक्र गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा-

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जा रहा है, क्योंकि शुक्र आपके स्वामी ग्रह हैं। शुक्र के मकर राशि में आने से आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिल सकती है। लंबे समय से अटका पैसा वापस मिल सकता है या आय का कोई नया जरिया बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय स्थिरता और संतोष देने वाला रहेगा, जबकि कारोबारियों को धीरे-धीरे लाभ बढ़ता दिखेगा। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। पार्टनर के साथ समझ बढ़ेगी और पारिवारिक जीवन में सुकून रहेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन वह आपकी जरूरत और आराम से जुड़ा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति पर एकादशी का दुर्लभ योग, पुण्य फल कई गुना बढ़ेगा

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा। करियर से जुड़े मामलों में अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या सीनियर से सराहना मिल सकती है। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और बचत पर भी ध्यान जाएगा। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी और अगर किसी तरह की गलतफहमी चल रही थी, तो वह बातचीत से सुलझ सकती है। दांपत्य जीवन में भी तालमेल बेहतर होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए शुक्र का अपनी ही राशि में प्रवेश खास असर डालेगा। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी पर्सनैलिटी में अलग आकर्षण नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक रूप से समय संतुलित रहेगा और भविष्य को लेकर योजनाएं साफ होंगी। प्रेम संबंधों में व्यवहारिक सोच हावी रहेगी, जिससे रिश्तों में स्थिरता आएगी। जो लोग लंबे समय से शादी या रिश्ते को लेकर सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय सकारात्मक संकेत दे सकता है।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह गोचर लाभ भाव को सक्रिय करेगा। आय बढ़ने के योग बन सकते हैं और नेटवर्किंग से फायदा मिलेगा। दोस्तों या जान-पहचान के जरिए कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। करियर में नई दिशा मिलने के संकेत हैं, खासकर क्रिएटिव या सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग भी बन सकते हैं। पारिवारिक माहौल भी सहयोगात्मक रहेगा और मानसिक रूप से आप खुद को ज्यादा संतुलित महसूस करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!