Maha shivratri 2025 what to offer on shivling on maha shivratri according to zodiac signs महाशिवरात्रि 2025: शिवलिंग पर राशिनुसार अर्पित करें ये चीजें, प्रसन्न होंगे महादेव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

महाशिवरात्रि 2025: शिवलिंग पर राशिनुसार अर्पित करें ये चीजें, प्रसन्न होंगे महादेव

  • What to offer on shivling: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर राशिनुसार कुछ चीजों को अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है। जानें आप भी-

Tue, 25 Feb 2025 03:19 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
महाशिवरात्रि 2025: शिवलिंग पर राशिनुसार अर्पित करें ये चीजें, प्रसन्न होंगे महादेव

mahashivratri ke din shivling par kya chadhana chahiye: महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कुछ चीजों को अर्पित करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन लोग महाशिवरात्रि व्रत भी रखते हैं। जानें महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवलिंग पर राशि के अनुसार किन चीजों को अर्पित करना शुभ होता है।

1. मेष राशि- मेष राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को शिवलिंग पर सफेद पुष्प व जल में दूध मिश्रित करके अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 फरवरी का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

3. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ानी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से संतान से जुड़ी समस्त परेशानियां खत्म होती हैं।

4. कर्क राशि- कर्क राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध और शहद से अभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सेहत से जुड़ी परेशानियां खत्म होती हैं।

5. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को शिवलिंग पर आंकड़े के पुष्प चढ़ाने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां खत्म होती हैं।

6. कन्या राशि- कन्या राशि वालों को शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए व दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से रुके हुए काम संपूर्ण होते हैं।

7. तुला राशि- तुला राशि वालों को शिवलिंग पर चंदन, फूल, अक्षत, धतूरा आदि अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

8. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को शिवलिंग पर लाल चंदन और कनेर के फूलों को अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से करियर में तरक्की मिलती है।

9. धनु राशि- धनु राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पित करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कार्यों में सफलता व विघ्न-बाधाएं खत्म होती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर रात्रि के 4 प्रहर की पूजा का ये है सही समय, जानें

10. मकर राशि- मकर राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर सरसों या तेल अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में धन-धान्य बढ़ता है।

11. कुंभ राशि- कुंभ राशि के दिन महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर नीलकमल का फूल चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

12. मीन राशि- मीन राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन बेसन के लड्डू के अर्पित करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखद रहता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!