Magh Purnima 1 February 2026 Horoscope Rashifal Lucky Zodiac Signs Magh Purnima : 1 फरवरी माघ पूर्णिमा पर अद्भुत संयोग, इन 6 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Magh Purnima : 1 फरवरी माघ पूर्णिमा पर अद्भुत संयोग, इन 6 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा

इस साल माघ पूर्णिमा 1 फरवरी 2026 को है। धार्मिक नजरिए से यह तिथि काफी खास मानी जाती है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों का ऐसा संयोग बन रहा है, जो इसे और भी शुभ बना रहा है। ज्योतिष के मुताबिक, माघ पूर्णिमा के दिन प्रीति योग, आयुष्मान योग, पुष्य नक्षत्र, रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं।

Thu, 29 Jan 2026 05:50 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Magh Purnima : 1 फरवरी माघ पूर्णिमा पर अद्भुत संयोग, इन 6 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा

Magh Purnima: इस साल माघ पूर्णिमा 1 फरवरी 2026, रविवार को मनाई जाएगी। इसे माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है। धार्मिक नजरिए से यह तिथि काफी खास मानी जाती है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों का ऐसा संयोग बन रहा है, जो इसे और भी शुभ बना रहा है। ज्योतिष के मुताबिक, माघ पूर्णिमा के दिन प्रीति योग, आयुष्मान योग, पुष्य नक्षत्र, रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों का असर कुछ राशियों के जीवन पर खास तौर पर देखने को मिल सकता है। मान्यता है कि इन योगों के प्रभाव से लोगों की परेशानियां कम होंगी और भाग्य के नए रास्ते खुलेंगे। खासतौर पर चार राशियों के लिए यह दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है।

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए माघ पूर्णिमा का दिन काफी शुभ रह सकता है। लंबे समय से की जा रही मेहनत अब रंग ला सकती है। नौकरी और कारोबार से जुड़े कामों में अच्छे नतीजे मिलने के संकेत हैं। कोई नया काम या शुभ कार्य शुरू करने के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। व्यापार करने वालों को मुनाफा हो सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के जीवन में इस दिन सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के योग हैं। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है। इस दौरान वाणी और व्यवहार में संयम रखना जरूरी होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में शुक्र और बुध के प्रवेश से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। किसी बड़ी डील या मौके से अचानक फायदा होने की संभावना भी है।

धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए माघ पूर्णिमा नए अवसर लेकर आ सकती है। करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। निवेश से लाभ होने के संकेत हैं, हालांकि किसी भी फैसले से पहले सोच-विचार जरूरी है। कामकाज में आपकी मेहनत की सराहना होगी और निजी रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र के उदय होने से इन राशियों का होगा भाग्योदय, देखें क्या आपको भी होगा फायदा

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 फरवरी से वक्री होंगे बुध, इन राशियों को होगा फायदा, भाग्य का मिलेगा साथ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!