Budh Vakri 2026 Mercury Transit In Retrograde Horoscope Rashifal Lucky zodiac signs Budh Vakri 2026 Rashifal: 26 फरवरी से वक्री होंगे बुध, इन राशियों को होगा फायदा, भाग्य का मिलेगा साथ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Budh Vakri 2026 Rashifal: 26 फरवरी से वक्री होंगे बुध, इन राशियों को होगा फायदा, भाग्य का मिलेगा साथ

Budh Vakri Mercury Retrograde : वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

Mon, 26 Jan 2026 10:49 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
Budh Vakri 2026 Rashifal: 26 फरवरी से वक्री होंगे बुध, इन राशियों को होगा फायदा, भाग्य का मिलेगा साथ

Budh Vakri Mercury Retrograde : वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की चाल बदलने से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। बुध ग्रह 26 फरवरी 2026 से वक्री होंगे और करीब 23 दिनों तक इसी स्थिति में रहेंगे। इसके बाद 21 मार्च 2026 को बुध फिर से सीधी चाल में लौट आएंगे। इस दौरान करियर, व्यापार, निवेश, पढ़ाई और साझेदारी से जुड़े मामलों में कई राशियों को अच्छे संकेत मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि बुध के इस वक्री दौर में किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है-

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए वक्री बुध का समय आर्थिक रूप से राहत देने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में पहले किए गए सौदे अचानक फायदा दे सकते हैं। जिन निवेशों से उम्मीद कम थी, वहां से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। घर-परिवार में पैसों को लेकर स्थिरता आएगी और बोलचाल में नरमी बढ़ेगी। करियर में धीमी लेकिन मजबूत प्रगति दिखेगी। जमीन, वाहन या संपत्ति से जुड़ा कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह समय काफी काम का रहेगा। सोचने-समझने की क्षमता तेज होगी और पुराने अधूरे काम अपने आप रफ्तार पकड़ सकते हैं। करियर में जो मौके पहले छूट गए थे, वे दोबारा सामने आ सकते हैं। व्यापार में पहले किए गए निवेश अब रंग दिखा सकते हैं। बातचीत की ताकत बढ़ेगी, जिससे मीटिंग और डील्स में फायदा होगा। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए वक्री बुध सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान आत्ममूल्यांकन बढ़ेगा और काम को नए नजरिए से देखने की समझ बनेगी। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और वरिष्ठों का भरोसा भी मिलेगा। पढ़ाई, लेखन, रिसर्च, अकाउंट्स या शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। पुराने क्लाइंट या संपर्क दोबारा फायदा दिला सकते हैं। इंटरव्यू और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता के संकेत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 जनवरी से 1 फरवरी तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए वक्री बुध नए मौके खोल सकता है। साझेदारी में किए जा रहे कामों से फायदा होने की संभावना है। कानूनी या कागजी मामलों में सफलता मिल सकती है। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस आ सकता है। फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी। मीडिया, लेखन, कला और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है। दूर जगह या विदेश से जुड़े अवसर भी लाभ दे सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र की चाल बदलने से बदलेगा इन 3 राशियों का भाग्य, धन-संपदा में होगी वृद्धि

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए यह समय नए विचारों और नए रास्तों की ओर इशारा करता है। करियर में पुरानी योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। टेक्नोलॉजी, आईटी, डेटा या एनालिसिस से जुड़े कामों में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आमदनी में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। दोस्तों और नेटवर्क के जरिए फायदा मिल सकता है। इस दौरान बनाई गई योजनाएं भविष्य में लंबे समय तक फायदा देने वाली साबित होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरवरी में किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें अपना राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!