कुंभ राशि में शुक्र और बुध के प्रवेश से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को विशेष स्थान प्राप्त है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, शुक्र और बुध के राशि परिवर्तन करने से किन राशियों को होगा लाभ-

Mercury Venus Transit In Aquarius Horoscope: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को विशेष स्थान प्राप्त है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आने वाले कुछ दिनों में कुंभ राशि में शुक्र और बुध का प्रवेश होने जा रहा है। बुध 3 फरवरी 2026 को और शुक्र 6 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार कुंभ राशि में शुक्र और बुध के प्रवेश से कुछ राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं, शुक्र और बुध के राशि परिवर्तन करने से किन राशियों को होगा लाभ-
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों के लिए ये गोचर थोड़ी राहत लेकर आएगा। बुध आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए दिमाग ज्यादा साफ और शांत रहेगा। पढ़ाई, इंटरव्यू, मीटिंग या कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अब चीजें आपके फेवर में जाती दिखेंगी। जिन बातों को लेकर आप काफी समय से परेशान थे, उनका हल मिलने लगेगा। पैसों को लेकर भी टेंशन कम होगी और छोटी-मोटी यात्राएं फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए आने वाला समय दिल और दिमाग दोनों को सुकून देने वाला रहेगा। रिश्तों में जो खटास या कन्फ्यूजन था, वो धीरे-धीरे कम होगा। पार्टनर के साथ खुलकर बात करने का मौका मिलेगा, जिससे समझ बेहतर बनेगी। शादी या रिश्ते से जुड़े फैसले लेना आसान होगा। जो लोग क्रिएटिव फील्ड, फैशन, मीडिया या पार्टनरशिप के काम से जुड़े हैं, उनके लिए ये समय अच्छा ग्रोथ दिखा सकता है। रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है।
धनु राशि: धनु राशि के लिए ये गोचर आगे बढ़ने का रास्ता खोल सकता है। आपकी बात करने की स्टाइल और लोगों से जुड़ने की क्षमता बेहतर होगी। अगर आप नौकरी बदलने या कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो अब सही मौका मिल सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत नोटिस होगी और सम्मान बढ़ेगा। बिज़नेस करने वालों को नए लोग मिलेंगे, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर सोच पॉजिटिव होगी।
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए यह समय काफी अच्छा कहा जा सकता है। शुक्र और बुध आपकी ही राशि में आ रहे हैं, इसका सीधा असर आपके कॉन्फिडेंस पर पड़ेगा। आप जो बोलेंगे, लोग उसे ध्यान से सुनेंगे और आपकी बातों में पहले से ज्यादा वजन होगा। ऑफिस या कामकाज में कुछ नए मौके सामने आ सकते हैं, सीनियर आप पर भरोसा दिखा सकते हैं। प्यार-मोहब्बत की बात करें तो अगर हाल में गलतफहमियां चल रही थीं, तो अब चीजें साफ होती नजर आएंगी। पैसों की हालत भी धीरे-धीरे सुधरती हुई दिखेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन