Rashifal Mercury Transit in Venus Horoscope constellation zodiacs will get lucky from today आज से शुक्र के नक्षत्र में बुध गोचर, 12 सितंबर तक इन राशियों की खूब होगी चांदी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज से शुक्र के नक्षत्र में बुध गोचर, 12 सितंबर तक इन राशियों की खूब होगी चांदी

Rashifal Mercury Transit 2025: आज शनिवार को बुध ने मघा नक्षत्र से पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। बुध के नक्षत्र गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए करियर व कारोबार में सफलता और प्रॉफिट लाएगा। 

Sat, 6 Sep 2025 06:31 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आज से शुक्र के नक्षत्र में बुध गोचर, 12 सितंबर तक इन राशियों की खूब होगी चांदी

Rashifal Mercury Transit, आज से शुक्र के नक्षत्र में बुध गोचर: आज 6 सितंबर के दिन बुध ने अपनी चाल में बदलाव किया है। हर महीने बुध नक्षत्र गोचर करते रहते हैं। पंचांग के अनुसार, आज शनिवार को शाम 04 बजकर 46 मिनट पर बुध ने मघा नक्षत्र से पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। इस नक्षत्र में बुध 12 सितंबर 2025 तक विराजमान रहने वाले हैं। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं। बुध के नक्षत्र गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए करियर व कारोबार में सफलता और प्रॉफिट लाएगा तो कुछ के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर सकता है। आइए जानते हैं आज के दिन बुध के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करने से किन राशियों को लाभकारी परिणाम मिल सकते हैं।

12 सितंबर तक इन राशियों की खूब होगी चांदी

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुध का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करना फायदेमंद माना जा रहा है। आज का दिन खरीदारी करने के लिए शुभ रहने वाला है। वहीं, किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से आपको अच्छा रिटर्न मिलने की भी संभावना है। आपके स्वास्थ्य और व्यापार दोनों की स्थिति बेहतर रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 7 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?

मिथुन राशि

बुध के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करने से मिथुन राशि वालों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपकी सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि

बुध का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करना कुंभ राशि वालों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति दुरुस्त रहेगी। वहीं, आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की भी जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल इतने बजे से शुरू होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, 9 घंटे पहले ही लग जाएगा सूतक

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!