Lunar Eclipse on holi 3 march 2026 is special 2027 surya grahan bhi khas 2029 mein kitne Surya grahan and chandra grahan इस साल 2026 का चंद्रग्रहण होली के दिन रहेगा खास, 2027 जैसा सूर्यग्रहण सालों बाद लगेगा, 2029 में लगेगी ग्रहणों की झड़ी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

इस साल 2026 का चंद्रग्रहण होली के दिन रहेगा खास, 2027 जैसा सूर्यग्रहण सालों बाद लगेगा, 2029 में लगेगी ग्रहणों की झड़ी

Holi 2026 eclipse: इस साल होली के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है। यहां हम आपको बताएंगे कि साल 2027 का सूर्य ग्रहण इससे भी खास होगा और साल 2029 में एक नहीं, दो नहीं कुल 6 ग्रहण लगेंगे। अब इस ग्रहण की बात करते हैं 

Fri, 20 Feb 2026 10:37 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
इस साल 2026 का चंद्रग्रहण होली के दिन रहेगा खास, 2027 जैसा सूर्यग्रहण सालों बाद लगेगा, 2029 में लगेगी ग्रहणों की झड़ी

इस साल होली के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है। यहां हम आपको बताएंगे कि साल 2027 का सूर्य ग्रहण इससे भी खास होगा और साल 2029 में एक नहीं, दो नहीं कुल 6 ग्रहण लगेंगे। अब इस ग्रहण की बात करते हैं, जो 3 मार्च 2026 में लग रहा है। सनातन परंपरा में फाल्गुन मास की पूर्णिमा का खास महत्व है और इसके अगले दिन ग्रहण लग रहा है, ऐसे में बहुत कुछ चीजें बदलेंगी। इस दिन आप रंग नहीं खेल सकते हैं। 3 मार्च को पूर्णिमा तिथि को होली से जुड़ा कईकाम नहीं होगा, क्योंकि इस दिन चंद्र ग्रहण होगा। आपको बता दें कि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए ज्योतिषिय और धार्मिक नजरिए से यह ग्रहण खास होगा। आपको बता दें कि ऐसा ग्रहण 122 साल पहले पड़ा था।आइए जानते हैं होली के दिन चंद्रग्रहण का क्या असर होगा

धुलंडी वाले दिन रंगों की होली

होलिका दहन इस बार भद्रा के कारण रात 12 बजे के बाद हो जाएगी, लेकिन इस बार रंगों की होली पर ग्रहण लगा है। इस साल की धुलंडी जो 3 मार्च को होती, इस दिन में रंगों और गुलाल नहीं खेला जा सकेगा, क्योंकि इस साल सिंह राशि में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस बार 122 साल बाद होलिका दहन के दूसरे दिन 3 मार्च को खग्रास चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस साल होलिका दहन के बाद एक दिन यानी 3 मार्च का दिन खाली रहेगा और अगले दिन 4 मार्च धुलंडी को रंगो का त्योहार होगा।चंद्र ग्रहण के कारण इस बार होली जलाने और रंग खेलने की डेट बदली गई है।

कब होगा होलिका दहन और रंगो की होली कब?

इस साल फाल्गुन पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण होने के कारण 2 मार्च को होलिका दहन शाम 06:34 बजे से रात 9:03 बजे तक किया जाएगा। 3 मार्च को सूतक सुबह 9:53 बजे से शुरू होगा जो शाम 4:46 बजे तक रहेगा। होलिका दहन से आठ दिन पहले लगने वाले होलाष्टक इस वर्ष 24 फरवरी से 3 मार्च तक रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर चंद्र ग्रहण, केतु के साथ चंद्रमा की युति, इन राशियों के लाभ के योग
ये भी पढ़ें:आज सूर्य ग्रहण, इसके 15 दिन पड़ेगा चंद्र ग्रहण, होलिका दहन कब होगा
ये भी पढ़ें:फाल्गुन के महीने में लगने वाले चंद्र ग्रहण के कारण होली की तिथि में बदलाव

2027 का सूर्य ग्रहण होगा सबसे खास

आपको बता दें कि इस साल के बाद अब अगले साल 2027 में अगस्त में सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण बहुत खास माना जा रहा है। खगोलीय दृष्टि से यह खास है, क्योंकि इस दिन जो सूर्य ग्रहण लगेगा, उसमें 6 मिनट तक धरती पर अंधेरा जा जाएगा। 2 अगस्त 2027 को लगने वाला ग्रहण लगभग 6 मिनट 23 सेकंड तक रहेगा। यह इस सदी में किसी भी पूर्ण सूर्य ग्रहण की सबसे लंबी टाइमिंग होगी। आपको बता दें कि जहां आमतौर पर पूर्ण ग्रहण की अवधि 2-3 मिनट तक ही होता है, लेकिन 100 सालों बाद ऐसा ग्रहण पड़ रहा है, जो 6 मिनट 23 सेकेंड तक कवर रहेगा। उस समय, चंद्रमा पृथ्वी के करीब होगा, जिससे वह सूरज को पूरी तरह से ढकने में ज्यादा समय ले पाएगा।

2029 में लगेगी ग्रहणों की झड़ी

2029 में एक नहीं, दो नहीं, 6 ग्रहण लगेगें। कहा जा रहा है कि ऐसा 2020 में हुआ था। द्रिक पंचांग के अनुसार खण्डग्रास सूर्य ग्रहण 14 जनवरी 2029 मकर संक्राति के दिन लगेगा, इसके बाद खण्डग्रास सूर्य ग्रहण 12 जून 2029 को लगेगा। इसके बाद खग्रास चन्द्र ग्रहण 26 जून 2029 को लगेगा। 11 जुलाई 2029, बुधवार लगेगा। इसके बाद खण्डग्रास सूर्य ग्रहण 5 दिसम्बर 2029 को लगेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!