पैर में काला धागा बांधना शुभ या अशुभ? इस गलती से रुठ जाते हैं शनिदेव
कई लोग पैर में काला धागा पहनते हैं ताकि बुरी नजर से बचा जा सके। हालांकि कई ज्योतिषी इसे गलत ठहराते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इससे जुड़ा गणित क्या है?

आजकल पैर और हाथ में काला धागा बांधने का चलन काफी आम हो गया है। आपने भी अपने आसपास कई लोगों को पैर में काला धागा बांधे हुए देखा होगा या फिर आपके घर में ही कोई ऐसा करता होगा। ज्यादातर लोग इसे बुरी नजर से बचाव से जोड़कर देखते हैं, वहीं कुछ लोग इसे फैशन या शौक के तौर पर पहन लेते हैं। बहुत कम लोगों को ही इसे पहनने के सही नियम और तरीकों की जानकारी होती है। बता दें कि सनातन धर्म में काला धागा पहनने से जुड़े कुछ खास नियम बताए गए हैं। ऐसे में सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि पैर में काला धागा पहनना शुभ होता है या अशुभ।
पैर में काला धागा पहनें या नहीं?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार पैर में काला धागा पहनना सही नहीं माना जाता, हालांकि इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को होती है। आज के समय में ज्यादातर लोग इसे पहनते हैं जबकि इससे बचना चाहिए। दरअसल हिंदू धर्म में काले धागे को रक्षा सूत्र के रूप में देखा जाता है। इसी वजह से इसे पैर में बांधना सही नहीं माना गया है। काले रंग का संबंध शनिदेव से बताया जाता है और पैर में इसे पहनने से कुंडली में शनि की स्थिति बिगड़ सकती है। इसके कारण जीवन में कई कामों में बाधाएं आने लगती हैं और नेगेटिविटी भी बढ़ सकती है।
कहां पहनें काला धागा?
अब सवाल ये है कि आखिर काला धागा कहां पहना जाए? सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार काले धागे को हाथ या गले में पहनना शुभ होता है। वहीं कुछ ज्योतिषी इसे कमर में बांधना सही बताते हैं। वैसे अगर बच्चों को काला धागा पहनाना हो, तो कमर में पहनाना ही सही होता है। साथ ही ये सलाह भी दी जाती है कि अगर कोई इसे गले में धारण करता है, तो इसे खाली नहीं पहनना चाहिए। इसके साथ किसी रत्न या चांदी के छोटे लॉकेट को बांधना बेहतर माना जाता है। काले धागे को बच्चों, नई-नवेली दुल्हन और बुजुर्ग लोगों को जरूर बांधना चाहिए, ताकि वो बुरी से बुरी नजर से सुरक्षित रहें।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन