Leo zodiac Lunar Eclipse 2026 blood moon timing chandra grahan ka Singh Rashi par kya asar hoga Chandra Grahan Leo:सिंह राशि में आज लगेगा चंद्रग्रहण, जानें सूर्य की सिंह राशि पर ब्लड मून चंद्रग्रहण का क्या असर होगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Chandra Grahan Leo:सिंह राशि में आज लगेगा चंद्रग्रहण, जानें सूर्य की सिंह राशि पर ब्लड मून चंद्रग्रहण का क्या असर होगा?

chandra grahan ka asar :कल 3 मार्च 2026 को दोपहर 3:20 बजे से चंद्र ग्रहण लग रहा है, इसका सूतक सुबह से ही लग जाएगा। होगा और शाम 6:47 बजे इसका समापन होगाा। सिंह राशि में लगने वाले इस ग्रहण को खास माना जा रहा है।

Tue, 3 March 2026 05:12 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Chandra Grahan Leo:सिंह राशि में आज लगेगा चंद्रग्रहण, जानें सूर्य की सिंह राशि पर ब्लड मून चंद्रग्रहण का क्या असर होगा?

कल 3 मार्च 2026 को दोपहर 3:20 बजे से चंद्र ग्रहण लग रहा है, इसका सूतक सुबह से ही लग जाएगा। होगा और शाम 6:47 बजे इसका समापन होगाा। सिंह राशि में लगने वाले इस ग्रहण को खास माना जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह ग्रहण आपको नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सावधान रहें। चूंकि ग्रहण इसी राशि में लग रहा है, इसलिए सिंह राशि वालों पर इसका प्रभाव सीधा माना जा रहा है। आपको बता दें की होली एक बड़ा त्योहार और इसमें चंद्रग्रहण का लगना अपने आप में बड़ी बात है। वह भी ऐसे में जब अंगारक योग बना हो और राहु और मंगल पहले से ग्रहों में एक्टिव हों। ऐसे में होली पर चंद्रग्रहण कई राशियों के लिए परेशानी लाएगा।

ये राशि वाले भी इस समय वाद-विवाद से बचें

मेष राशि इसके अलावा इस समय मेष राशि, वृषभ, कर्क और कन्या राशि वालों को भी ध्यान रखना होगा। दरअसल मानसिक तौर पर भी इस ग्रहण का असर होगा, क्योंकि चंद्रमा का सीधा असर आपके मस्तिष्क से होता है। इसलिए इस दौरान हमें कई बातों को मानना चाहिए। सूतक काल ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले यानी सुबह 6:20 बजे से शुरू माना जाएगा।

सिंह राशि वालों पर क्या असर

सिंह राशि पर यह चंद्रग्रहण लग रहा है, ऐसे में इस राशि पर ग्रहण का खास प्रभाव होगा। इस राशि के लोगों के लिए अत्यंत सावधानी वाला समय होना चाहिए। आपको हर फैसले सावधानी से लेने हैं। अगर आपने पैसों से जुड़ा कोई फैसला लेना है, तो इसे रोक दें, इस समय बड़ा फैसला टाल दें। सिंह राशि वालों की परेशानियां इस समय बढ़ सकती हैं और उनके दुशमन एक्टिव हो रह सकते हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को किसी भी साजिश के लिए तैयार रहना चाहिए। इस समय सिंह राशि वाले अपनी हेल्थ का भी खास ध्यान रखें, अपने लाइफस्टाइल को सही रखें। इस समय किसी तरह की लापरवाही ना करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Chandra Grahan 2026 live: Holi पर आसमान में ब्लड मून, चंद्रग्रहण कब से लगेगा?
ये भी पढ़ें:3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण: भारत में 3 मार्च को कब से लग जाएगा सूतक, सूतक नियम
ये भी पढ़ें:चंद्रग्रहण के दौरान किन कामों को करने से बचना चाहिए, ब्लड मून के कारण गलत हो सकत

3 से 6 महीने रहता है ग्रहण का असर

सिंह राशि वालों की राशि में यह ग्रहण लग रहा है।ऐसे में आपके लिए थोड़ा कठिन समय होगा। आपके लिए मानसिक तनाव अधिक हो सकता है। इस समय आपकी लाइफ में गुस्सा बढ़ सकता है। आपको चोट लग सकती है, इसिलए आपको इस समय नपा तुला रहना है, वाणी में भी और एक्शन में भी। संयम और सतर्कता बरतें। आपको बता दें कि ग्रहण का असर 3 से 6 महीने तक रहता है, इसका मतलब है कि ग्रहण के समय आपको इसके उपचार करने चाहिए और आने वाले 6 महीने तक सतर्कता बरतें। यह ग्रहण सिंह राशि पर भारी है। इसलिए आपको खास ध्यान देना है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!