Leo Horoscope in hindi as chandra grahan on singh Rashi Leo zodiac ka saal kaise rahega सिंह राशि में लग रहा है चंद्र ग्रहण, इस राशि पर चंद्र ग्रहण का क्या असर होगा, सलाह भी मानें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सिंह राशि में लग रहा है चंद्र ग्रहण, इस राशि पर चंद्र ग्रहण का क्या असर होगा, सलाह भी मानें

इस साल चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो भारत में दिखेगा और इसका धार्मिक महत्व भी माना जाएगा। इसलिए इस ग्रहण को लेकर कुछ राशिवालों को सावधान रहना होगा। सिंह राशि वालों के लिए यह ग्रहण खास होगा,

Fri, 20 Feb 2026 01:48 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सिंह राशि में लग रहा है चंद्र ग्रहण, इस राशि पर चंद्र ग्रहण का क्या असर होगा, सलाह भी मानें

इस साल चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो भारत में दिखेगा और इसका धार्मिक महत्व भी माना जाएगा। इसलिए इस ग्रहण को लेकर कुछ राशिवालों को सावधान रहना होगा। सिंह राशि वालों के लिए यह ग्रहण खास होगा, क्योंकि सिंह राशि में ही चंद्र ग्रहण लग रहा है। इसके अलावा इस राशि के स्वामी सूर्य भी है, वहीं शनि की ढैय्या इस राशि पर चल रही है। ऐसे में राहु, केतु, शनि और सूर्य इन ग्रहों का सिंह राशि पर प्रभाव रहेगा। इसिलए इस राशि के लोगों को खास ध्यान देने की जरूरत है।

कब लग रहा है चंद्र ग्रहण और किस नक्षत्र और किस राशि में

3 मार्च को लगने वाला ग्रहण पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे, ऐसे में कई राशियों पर इसका असर होगा, लेकिन यहां हम सिर्फ सिंह राशि पर इसका विश्लेषण करेंगे। इस दौरान आपको सलाह दी जाती है कि ग्रहण के दौरान या पहले कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें। इस राशि में पहले से केतु बैठे हैं और सूर्य की सिंह राशि में ग्रहण लग रहा है, इसलिए समाज में सम्मान, आदि पर भी इसका असर होगा। इस दौरान आपको खुद का अच्छे से आत्म निरीक्षण करना होगा, और जानें कि आप कहां -कहां गलत हैं। सिंह राशि वालों की लाइफ में रिलेशनशिप से लेकर हेल्थ और आर्थिक लाइफ में बदलाव आएगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर चंद्र ग्रहण, केतु के साथ चंद्रमा की युति, इन राशियों के लाभ के योग
ये भी पढ़ें:गुरु की राशि में बुध जाएंगे, शनि के साथ मिलकर इन राशियों के लिए बनाएंगे लाभ के य
ये भी पढ़ें:शनि की राशि में होगा मंगल का गोचर, राहु के साथ मिलकर बनेगा अंगारक योग

ईगो को छोड़े सिंह राशि वाले, शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी

इस दौरान सिंह राशि वाले इमोशनली तो प्रभावित हो सकते हैं, वहीं आपको ईगो को भी फिलहाल छोड़ना होगा। फाइनेंशिल और करियर स्टेट्स में आपके लिए बदलाव आ सकते हैं। आपको फैसले लेते समय गहराई से विचार करना बहुत जरूरी है। आवेग में आकर फैसले ना लें।

सिंह राशि वालों के लिए जून के बाद का समय बहुत खास

2026 में सिंह राशि वालों के विए मई बाद थोड़ी दिक्कत होगी। लेकिन 2 जून को जब गुरु मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में जाएंगे। ऐसे में इस राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। गुरु 30 अक्टूबर तक इस राशि में रहेंगे। इस दोरान आपको आर्थिक से लेकर हेल्थ और पर्सनल लाइफ में खास ध्यान देने की जरूरत है। शनि की वजह से सेहत और धन दोनों में सतर्कता जरूरी रहेगी। आपको सेविंग पर खास ध्यान देना है और फालतू खर्च से बचें। यात्रा या काम की वजह से दूरी हो तो परिवार से साफ बोलें। हेल्थ को किसी हालात में नजरअंदाज न करें, रोजाना आराम करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!