कुंभ राशि में बढ़ेगी मंगल-राहु की ताकत, इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन
Kumbh Rashi me Mangal Gochar 2026: जल्द ही शनि की कुंभ राशि में मंगल प्रवेश करने वाले हैं। शनि की कुंभ राशि में पहले से ही राहु पैर जमाकर बैठे हुए हैं। ऐसे में कुछ राशियों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है।

Kumbh Rashi me Mangal Gochar 2026: ग्रहों के मंगल सेनापति मंगल कुछ ही दिनों में अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। इस समय मंगल ग्रह मकर राशि में विराजमान हैं। जल्द ही शनि की कुंभ राशि में मंगल प्रवेश करने वाले हैं। शनि की कुंभ राशि में पहले से ही राहु पैर जमाकर बैठे हुए हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 23 फरवरी 2026 के दिन कुंभ राशि में मंगल गोचर करेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन करते ही कुंभ राशि में राहु के साथ मंगल की युति बनेगी। मंगल और राहु का संयोग कुंभ राशि में शुभ नहीं माना जा रहा है। यह संयोग अंगारक योग बनाएगा। माना जा रहा है कि 18 साल बाद कुंभ राशि में एक साथ मंगल और राहु का विराजना कुछ राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है। आइए जानते हैं कुंभ राशि में मंगल और राहु का गोचर किन राशियों की मुसीबतें बढ़ सकता है-
कुंभ राशि में बढ़ेगी मंगल-राहु की ताकत, इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन
वृषभ राशि के लिए कुंभ राशि में मंगल और राहु का गोचर कैसा रहेगा?
वृषभ राशि के लिए कुंभ राशि में मंगल और राहु का गोचर शुभ नहीं माना जा रहा है। अपनी फाइनेंशियल कंडीशन के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वालों में मतभेद हो सकता है, जिससे दरार पड़ सकती है। कॉन्फिडेंस में आपके कमी आ सकती है। काम का प्रेशर ज्यादा महसूस होगा।
सिंह राशि के लिए कुंभ राशि में मंगल और राहु का गोचर कैसा रहेगा?
सिंह राशि के लिए कुंभ राशि में मंगल और राहु का गोचर फायदेमंद नहीं माना जा रहा है। बिजनेस में आर्थिक कमजोरी का अनुभव हो सकता है। आप मनमुताबिक परिणाम प्राप्त नहीं कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति उम्मीद के मुताबिक रहेगी लेकिन कुछ अप्रत्याशित खर्चे चीजें बिगाड़ सकते हैं और तनाव का कारण बन सकते हैं। कुछ नुकसान होने की भी आशंका है।
मीन राशि के लिए कुंभ राशि में मंगल और राहु का गोचर कैसा रहेगा?
मीन राशि के लिए कुंभ राशि में मंगल और राहु का गोचर मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आपको अपने सहकर्मियों से कही गई बातों में सावधानी बरतने की जरूरत है। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। अहंकारी न होने का प्रयास करें। अपने खर्चों के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। बहस करने से बचें क्योंकि मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन