Shani ki Sadhesati kis rashi par in 2027 Rashifal Saturn Transit effects on mesh rashi kumbh meen taurus शनि मेष राशि में कब आएंगे, जानें किस राशि पर होगी शुरू शनि की साढ़ेसाती, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि मेष राशि में कब आएंगे, जानें किस राशि पर होगी शुरू शनि की साढ़ेसाती

Shani ki Sadhesati kis rashi par in 2027: शनि का बड़ा गोचर साल 2027 में होने जा रहा है। शनि आने वाले साल में मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि के इस गोचर से कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा । 

Wed, 4 Feb 2026 11:53 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि मेष राशि में कब आएंगे, जानें किस राशि पर होगी शुरू शनि की साढ़ेसाती

Shani ki Sadhesati kis rashi par: ज्योतिष शास्त्र एक शनि ही ऐसे ग्रह हैं, जो सबसे धीमी गति से एक राशि से दूसरी राशि में एंटर करते हैं। अभी शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जो गुरु ग्रह की राशि है। इस पूरे साल शनि मीन राशि में ही विराजमान रहने वाले हैं। कर्मफलदाता शनि का बड़ा गोचर साल 2027 में होने जा रहा है। शनि आने वाले साल में मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि के इस गोचर से कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा तो ऐसे भी राशि है, जिस पर से शनि की साढ़ेसाती का साया समाप्त होगा। आइए जानते हैं शनि के गोचर करने से किस राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी, व किस राशि पर समाप्त होगी और ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब-

शनि मेष राशि में कब आएंगे?

हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि देव 2027 में 3 जून, गुरुवार के दिन मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शनि के मेष राशि में प्रवेश करते ही एक राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू हो जाएगा। वहीं, कुछ राशियों पर से शनि की साढ़ेसाती और ढैया का प्रभाव खत्म भी होगा।

वर्तमान समय में किस राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है?

शनि इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला व शुरुआती चरण चल रहा है, मीन राशि पर दूसरा चरण और कुंभ राशि पर शनि साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है।

शनि के मेष राशि में गोचर करने से किस राशि पर शनि की साढ़ेसाती खत्म होगी?

मेष राशि में शनि के प्रवेश करते ही कुंभ राशि पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी।

जानें किस राशि पर होगी शुरू शनि की साढ़ेसाती?

मेष राशि में शनि का गोचर होने से वृषभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू हो जाएगा। वृषभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण रहेगा।

शनि के मेष राशि में गोचर करने से किस राशि पर शनि की ढैय्या खत्म होगी?

मेष राशि में शनि का गोचर होने से सिंह एर धनु राशि पर से शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा।

शनि के मेष राशि में गोचर करने से किस राशि पर शनि की ढैय्या खत्म होगी?

शनि के मेष गोचर से कन्या और मकर राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी।

शनि साढ़ेसाती का प्रभाव कैसे कम करें?

शनि साढ़ेसाती और ढैय्या के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए शनि मंदिर में दीपक जलाएं। शिव जी की विधिवत पूजा करें। शनिवार को शमी के पेड़ में जल चढ़ाएं। शनि देव का मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें। रोजाना हनुमान चालीसा, और शिव चालीसा का पाठ करें। नौकर, सेवक या गरीबों को परेशान मत करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 साल बाद शनि मीन राशि में होंगे उदय, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में सूर्य, बुध, राहु, शुक्र, मंगल, इन राशियों की खुशियों से भरेगी झोली
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!