Surya Rashifal Shani meen rashi mai These zodiacs will benefit from Saturn and Sun Transit in Pisces after Holi 2026 सूर्य-शनि का गोचर मीन राशि में देगा जबरदस्त लाभ, जानें मिथुन, धनु और कुंभ राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य-शनि का गोचर मीन राशि में देगा जबरदस्त लाभ, जानें मिथुन, धनु और कुंभ राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

Surya Rashifal Shani meen rashi mai: ग्रहों के राजा सूर्य के गोचर करते ही गुरु की राशि में शनि और सूर्य की युति बन जाएगी। ऐसे में शनि और सूर्य की युति बनने से कुछ राशियों पर पॉजिटिव इफेक्ट देखा जा सकेगा।

Wed, 4 Feb 2026 02:08 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य-शनि का गोचर मीन राशि में देगा जबरदस्त लाभ, जानें मिथुन, धनु और कुंभ राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

Surya Rashifal Shani meen rashi mai: कुछ ही दिनों में सूर्य का गोचर मीन राशि में होने वाला है। मीन राशि का स्वामित्व गुरु ग्रह को प्राप्त है। इस समय मीन राशि में पहले से ही शनि गोचर कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, होली के बाद सूर्य का गोचर मीन राशि में होने जा रहा है। सूर्य के गोचर करते ही गुरु की राशि में शनि और सूर्य की युति बन जाएगी। सूर्य और शनि के बीच पिता-पुत्र का संबंध है। ये दोनों ग्रह जब भी एक साथ आते हैं तो कई बदलाव अपने साथ लेकर आते हैं। ऐसे में शनि और सूर्य की युति बनने से कुछ राशियों पर पॉजिटिव इफेक्ट देखा जा सकेगा। आइए जानते हैं मीन राशि में शनि और सूर्य की युति किन राशियों का भाग्य चमका सकती है।

सूर्य-शनि का गोचर मीन राशि में देगा जबरदस्त लाभ, जानें मिथुन, धनु और कुंभ राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

मिथुन राशि के लिए मीन राशि में शनि और सूर्य की युति कैसी रहेगी?

मिथुन राशि के जातकों के लिए मीन राशि में शनि और सूर्य की युति लाभकारी साबित हो सकती है। यह युति आपकी राशि से दसवें भाव में बनने जा रही है। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बना रहे हैं। करियर में आपके कठिन परिश्रम की तारीफ की जाएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। परिवार में सुख समृद्धि का माहौल रहेगा।

धनु राशि के लिए मीन राशि में शनि और सूर्य की युति कैसी रहेगी?

मीन राशि में शनि और सूर्य की युति धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। ये युति आपकी राशि से चौथे भाव में बनेगी। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। अच्छी खबर मिल सकती है।

कुंभ राशि के लिए मीन राशि में शनि और सूर्य की युति कैसी रहेगी?

कुंभ राशि वालों के लिए मीन राशि में शनि और सूर्य की युति पॉजिटिव समय लेकर आ रही है। यह युति आपकी राशि के धन और वाणी के क्षेत्र को प्रभावित करेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे। सूझ-बूझ के साथ करियर से जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें साथ ही वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि मेष राशि में कब आएंगे, जानें किस राशि पर होगी शुरू शनि की साढ़ेसाती
ये भी पढ़ें:होली के बाद बदलेगी गुरु की चाल, मार्गी गोचर देगा फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में सूर्य, बुध, राहु, शुक्र, मंगल, इन राशियों की खुशियों से भरेगी झोली
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!