Khappar Rajyog 2026 Impact: Why May-June Could Be Tough for These 4 Zodiac Signs Khappar Rajyog 2026: 29 जून तक संभलकर रहें ये 4 राशि वाले. चुनौतियों से भरा रहेगा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Khappar Rajyog 2026: 29 जून तक संभलकर रहें ये 4 राशि वाले. चुनौतियों से भरा रहेगा समय

मई 2026 की शुरुआत के साथ ही ज्योतिष में एक ऐसा योग सक्रिय हो गया है, जिसे आसान समय का संकेत नहीं माना जाता। इसे खप्पर राजयोग कहा जा रहा है। यह योग 1 मई से लेकर 29 जून तक असर दिखाएगा। यानी करीब दो महीने का यह दौर कुछ लोगों के लिए चुनौती भरा रह सकता है।

Fri, 1 May 2026 04:08 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
Khappar Rajyog 2026: 29 जून तक संभलकर रहें ये 4 राशि वाले. चुनौतियों से भरा रहेगा समय

मई 2026 की शुरुआत के साथ ही ज्योतिष में एक ऐसा योग सक्रिय हो गया है, जिसे आसान समय का संकेत नहीं माना जाता। इसे खप्पर राजयोग कहा जा रहा है। यह योग 1 मई से लेकर 29 जून तक असर दिखाएगा। यानी करीब दो महीने का यह दौर कुछ लोगों के लिए चुनौती भरा रह सकता है।

ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, जब मंगल, शनि, सूर्य और राहु जैसे ग्रह एक खास स्थिति में आते हैं, तब इस तरह का योग बनता है। इस बार स्थिति इसलिए भी थोड़ी ज्यादा संवेदनशील मानी जा रही है क्योंकि जून के बीच में कुछ ऐसे संयोग बन रहे हैं जो इसके असर को बढ़ा सकते हैं। इसलिए इस पूरे समय में जल्दबाजी से फैसले लेने से बचने की सलाह दी जा रही है।

चार राशियां ऐसी बताई जा रही हैं, जिन्हें इस दौरान ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी।

आइए जानते हैं, किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है

मिथुन राशि- इस राशि के लोगों के लिए मानसिक दबाव बढ़ सकता है। छोटी-छोटी बात भी दिमाग पर असर डाल सकती है। काम पूरे होते-होते अटक सकते हैं। खासकर पैसों से जुड़े मामलों में कोई भी फैसला सोचकर लेना बेहतर रहेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को इस दौरान सेहत और आसपास के माहौल दोनों पर ध्यान देना होगा। विरोध करने वाले लोग सक्रिय हो सकते हैं। इसलिए अपनी योजनाएं हर किसी के सामने खोलना सही नहीं रहेगा। थोड़ा संयम और सतर्कता नुकसान से बचा सकती है।

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए दफ्तर और घर दोनों जगह संतुलन बनाना जरूरी रहेगा। ऑफिस में गलतफहमी या बहस की स्थिति बन सकती है। अगर समय रहते संभाला नहीं गया तो इसका असर छवि पर पड़ सकता है। परिवार में भी हल्का तनाव रह सकता है, इसलिए बातों को बढ़ाने से बचना बेहतर रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई में बन रहे 5 बड़े राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। मन स्थिर नहीं रहेगा, जिससे फैसले लेने में दिक्कत आ सकती है। खर्च बढ़ने के संकेत हैं। ऐसे में भावनाओं में आकर लिया गया कोई भी फैसला बाद में परेशानी दे सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का हाल

कुल मिलाकर यह समय डरने वाला नहीं, बल्कि संभलकर चलने वाला है। हर किसी पर इसका असर एक जैसा नहीं होगा, लेकिन सावधानी रखना जरूरी है। अगर आप धैर्य रखेंगे, सोच-समझकर कदम उठाएंगे और जल्दबाजी से बचेंगे, तो इस दौर को आसानी से पार किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!