Monthly Horoscope May 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल?
मई 2026 का महीना कई मायनों में निर्णायक साबित हो सकता है। ग्रहों की चाल इस दौरान तेजी से बदलती दिख रही है, जिसका असर अलग-अलग राशियों पर अलग ढंग से पड़ेगा। कहीं करियर में नए मौके मिलेंगे, तो कहीं पुराने कामों की समीक्षा करनी पड़ेगी।

Monthly Horoscope May 2026 (1-31 May): मई 2026 का महीना कई मायनों में निर्णायक साबित हो सकता है। ग्रहों की चाल इस दौरान तेजी से बदलती दिख रही है, जिसका असर अलग-अलग राशियों पर अलग ढंग से पड़ेगा। कहीं करियर में नए मौके मिलेंगे, तो कहीं पुराने कामों की समीक्षा करनी पड़ेगी। कुछ लोगों के लिए यह महीना आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है, तो कुछ को खर्चों और योजनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। रिश्तों के लिहाज से भी यह समय अहम रहेगा- गलतफहमियां बातचीत से सुलझ सकती हैं, जबकि धैर्य की कमी से बात बिगड़ भी सकती है। यह महीना आपको यह सिखा सकता है कि जल्दबाजी के बजाय ठहरकर फैसले लेना ज्यादा फायदेमंद रहता है। जो लोग लंबे समय से किसी बदलाव की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें संकेत मिल सकते हैं। वहीं जो लोग लापरवाही कर रहे थे, उन्हें चेतावनी भी मिल सकती है।
आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026 का महीना…
मेष राशि- मई की शुरुआत में ही काम का ढेर लग सकता है। एक काम खत्म करो, दूसरा सामने आ जाएगा।इससे दिमाग थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। कई बार लगेगा कि मेहनत तो कर रहे हो, लेकिन रिजल्ट उतना नहीं मिल रहा। ऐसे में खुद को संभालना जरूरी है। बीच महीने के बाद चीजें धीरे-धीरे ठीक होने लगेंगी। जो काम रुके हुए थे, वो आगे बढ़ेंगे। पैसों का फ्लो ठीक रहेगा, लेकिन खर्च भी साथ चलेंगे। रिश्तों में खास ध्यान देना होगा—गुस्से में कुछ बोल दिया तो बात बढ़ सकती है।
वृषभ राशि- महीने की शुरुआत थोड़ी ढीली रहेगी। काम करने का मन रहेगा लेकिन स्पीड नहीं आएगी। नौकरी में दबाव बढ़ सकता है और कभी-कभी लगेगा कि सब कुछ आपके ऊपर ही आ गया है। बिजनेस में भी पहले हिस्से में ज्यादा उम्मीद न रखें। लेकिन महीने के दूसरे हिस्से में राहत मिलेगी। काम बनेंगे, पैसा आएगा और मन भी हल्का रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा, कोई छोटी खुशी मिल सकती है।
मिथुन राशि- आपके लिए यह महीना थोड़ा अच्छा रहने वाला है। काम में आपकी पकड़ दिखेगी और लोग आपकी बात सुनेंगे। ऑफिस में सीनियर्स का भरोसा मिलेगा और नई जिम्मेदारी भी आ सकती है। अगर कुछ नया शुरू करने का मन है तो यह समय ठीक है। महीने के आखिरी दिनों में थोड़ा ध्यान रखना होगा- खासकर सेहत और खर्च पर। ज्यादा भागदौड़ से बचें।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए मई राहत लेकर आएगा। पिछले कुछ समय से जो दिक्कतें चल रही थीं, उनमें सुधार दिखेगा। काम में स्थिरता आएगी और आप खुद को थोड़ा शांत महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति भी ठीक रहेगी। घर में माहौल अच्छा रहेगा और परिवार का साथ मिलेगा। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले दो बार सोच लेना ठीक रहेगा।
सिंह राशि- महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। कोई काम बन सकता है या कहीं से फायदा मिल सकता है। लेकिन बीच के दिनों में थोड़ा संभलकर रहना होगा। सेहत का ध्यान रखें और खर्च सोचकर करें। महीने के अंत तक चीजें फिर आपके हिसाब से चलने लगेंगी। परिवार का साथ मिलेगा। गुस्से को कंट्रोल में रखना जरूरी है।
कन्या राशि- कन्या वालों के लिए काम के मामले में यह महीना ठीक रहेगा। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पढ़ाई करने वालों के लिए भी समय ठीक है। महीने के बीच में खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे थोड़ा तनाव हो सकता है। लेकिन धीरे-धीरे चीजें संभल जाएंगी। अंत तक काम का रिजल्ट मिलेगा।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह महीना बैलेंस बनाकर चलने का रहेगा। काम चलता रहेगा लेकिन मन थोड़ा उलझा रहेगा। घर की कुछ बातें दिमाग में रहेंगी। सेहत का ध्यान रखें, खासकर नींद और खान-पान। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
वृश्चिक राशि- यह महीना थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। शुरुआत में काम और घर दोनों तरफ दबाव महसूस हो सकता है। कुछ बातें दिमाग में चलती रहेंगी। महीने के बीच में खर्च बढ़ सकते हैं। लेकिन धीरे-धीरे हालात संभल जाएंगे। महीने के अंत तक चीजें बेहतर हो जाएंगी। गुस्से में कोई फैसला न लें।
धनु राशि- धनु वालों के लिए यह महीना नए मौके लेकर आएगा। काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति सुधरेगी। घर में माहौल अच्छा रहेगा। कहीं घूमने का मौका भी मिल सकता है।
मकर राशि- मकर वालों के लिए महीना थोड़ा मिला-जुला रहेगा। शुरुआत में काम में रुकावट आ सकती है। मन भी थोड़ा परेशान रह सकता है। महीने के बीच में सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। इसके बाद धीरे-धीरे चीजें ठीक होंगी। रिश्तों में भी सुधार आएगा।
कुंभ राशि- यह महीना बदलाव लेकर आ सकता है। नौकरी में बदलाव या जिम्मेदारी बढ़ सकती है। काम का दबाव रहेगा और सपोर्ट कम मिलेगा। बिजनेस में भी मुकाबला रहेगा। महीने के अंत तक मेहनत का असर दिखेगा, लेकिन खर्च भी बढ़े रहेंगे। रिश्तों में समझदारी जरूरी है।
मीन राशि- मीन वालों के लिए यह महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शुरुआत ठीक रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए पैसों को संभालकर चलना जरूरी है। महीने के बीच में यात्रा के योग हैं। अंत तक हालात सुधर जाएंगे और मन हल्का रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन