Karwa chauth rashifal 2025 these zodiac signs gets positive results on karva chauth 10 october 2025 Karwa Chauth: करवा चौथ का व्रत इन 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, ग्रहों का बन रहा शुभ संयोग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Karwa Chauth: करवा चौथ का व्रत इन 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, ग्रहों का बन रहा शुभ संयोग

Karwa Chauth Fast: करवा चौथ पर ग्रह-नक्षत्रों से जुड़े कई संयोग बन रहे हैं, जिसका प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि वालों पर पड़ेगा। जानें करवा चौथ व्रत किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी।

Tue, 7 Oct 2025 10:29 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Karwa Chauth: करवा चौथ का व्रत इन 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, ग्रहों का बन रहा शुभ संयोग

Karwa Chauth Rashifal 2025: सुहागिन स्त्रियों के लिए करवा चौथ व्रत अत्यंत खास होता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन स्त्रियां पति की दीर्घायु व खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना से निर्जला व्रत करती हैं। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक बिना अन्न व जल ग्रहण किए उपवास करती हैं। शाम को करवा माता की पूजा करने व चंद्रदेव को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करती हैं।

इस साल करवा चौथ पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अत्यंत शुभ रहने वाली है। जिसके चलते यह व्रत कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी माना जा रहा है। करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले 9 अक्तूबर को धन-संपदा के कारक शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे। करवा चौथ के दिन यानी 10 अक्तूबर को सूर्य चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे और चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में होगा। करवा चौथ पर ग्रहों की स्थिति में होने वाला बदलाव तीन राशियों को लाभकारी परिणाम प्रदान कर सकता है।

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए करवा चौथ का त्योहार शुभ रहने वाला है। आपको नौकरी चाकरी में उन्नति के अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। किसी नए काम या व्यापार की शुरुआत करना अत्यंत शुभ रहने वाला है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के लिए यह समय लाभकारी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल के नक्षत्र में सूर्य का गोचर, 10 अक्टूबर से इन 3 राशियों का बदलेगा समय

2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए करवा चौथ पर बनने वाले खास संयोग शुभ फल प्रदान कर सकते हैं। इस समय आपको निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को नई पार्टनरशिप या आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए करवा चौथ का त्योहार अच्छे परिणाम प्रदान कर सकता है। इस समय आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। नौकरी करने वालों को सीनियर्स से तारीफ मिल सकती है । वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा की स्थिति पहले से बेहतर होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 जनवरी तक इन 3 राशियों की रहेगी चांदी, शनिदेव की कृपा दृष्टि से होगा खूब लाभ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!