कब है कार्तिक मास की अमावस्या, नोट कर लें स्नान-दान का मुहूर्त, विधि व उपाय
Kartik Amavasya 2025 Date : सनातन धर्म में कार्तिक अमावस्या महवत्पूर्ण मानी जाती है। कार्तिक मास की अमावस्या पर स्नान-दान किया जाता है। आइए जानते हैं कार्तिक अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजाविधि व उपाय-

Kartik Amavasya 2025 Date: सनातन धर्म में कार्तिक अमावस्या महवत्पूर्ण मानी जाती है। कार्तिक मास की अमावस्या पर स्नान-दान किया जाता है। कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि पर ही दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। वहीं, इस साल कार्तिक अमावस्या का व्रत दिवाली के एक दिन बाद यानि 21 अक्टूबर को रखा जाएगा। अमावस्या तिथि पर विशेष तौर पर विष्णु जी की पूजा-अर्चना की जाती है। पंचांग के अनुसार, उदय कालिक तिथि में अमावस्या 21 अक्टूबर को पड़ रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व उपाय-
कब है कार्तिक मास की अमावस्या
कार्तिक मास की कृष्ण अमावस्या को शाम में 03:44 पी एम पर प्रारम्भ होगी। तिथि का समापन अक्टूबर 21 को शाम में 05:54 पी एम तक होगा। उदया तिथि के अनुसार, अमावस्या का व्रत, स्नान व दान 21 अक्टूबर को किया जाएगा।
नोट कर लें स्नान-दान का मुहूर्त
कर्तिक अमावस्या के दिन 04:44 ए एम से 05:35 ए एम तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा। यह समय स्नान दान के लिए सबसे उत्तम रहेगा।
कार्तिक अमावस्या उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कर्तिक अमावस्या दिन 108 बार तुलसी की माला से गायत्री मंत्र का जाप करें।
कार्तिक अमावस्या पूजा विधि
1- स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें
2- गणेश जी को प्रणाम करें
3- विष्णु जी का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें
4- अब प्रभु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें
5- मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें
6- श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें
7- पूरी श्रद्धा के साथ विष्णु जी की आरती करें
8- तुलसी दल सहित भोग लगाएं
9- अंत में क्षमा प्रार्थना करें
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन