Rama Ekadashi 2025 Date time kab hai Rama Ekadashi on 16 or 17 October muhurat vrat paran samay 16 या 17 अक्टूबर कब है रमा एकादशी, जानें डेट, मुहूर्त व व्रत पारण का समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

16 या 17 अक्टूबर कब है रमा एकादशी, जानें डेट, मुहूर्त व व्रत पारण का समय

Rama Ekadashi 2025: इस बार शुक्रवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी का व्रत रखा जाएगा। रमा एकादशी का व्रत श्री हरी विष्णु को समर्पित है। रमा एकादशी के दिन पूरे श्रद्धा भाव से विष्णु भगवान का चिंतन मनन करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Mon, 13 Oct 2025 12:31 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
16 या 17 अक्टूबर कब है रमा एकादशी, जानें डेट, मुहूर्त व व्रत पारण का समय

Rama Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में रमा एकादशी का विशेष महत्व है। यह एकादशी इस साल कार्तिक के महीने में पड़ रही है। इस बार शुक्रवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी का व्रत रखा जाएगा। रमा एकादशी का व्रत श्री हरी विष्णु को समर्पित है। रमा एकादशी के दिन पूरे श्रद्धा भाव से विष्णु भगवान का चिंतन मनन करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसलिए आइये जानते हैं रमा एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत पारण का सही समय-

16 या 17 अक्टूबर कब है रमा एकादशी?

16 अक्टूबर के दिन सुबह 10:35 से एकादशी तिथि की शुरुआत होगी जो 17 अक्टूबर के दिन सुबह 11:12 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, 17 अक्टूबर को रमा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

जानें डेट, मुहूर्त व व्रत पारण का समय

पारण (व्रत तोड़ने का) दिन-18 अक्टूबर 2025

पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 06:24 ए एम से 08:41 ए एम (18 अक्टूबर)

पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 12:18 पी एम

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब है दिवाली, धनतेरस, नोट कर लें सही डेट, खरीदारी व दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें:दिवाली की तिथि को लेकर कंफ्यूजन, जानें 20 या 21 अक्टूबर किस दिन मनेगी दीपावली?

पूजा-विधि

  • स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें
  • भगवान श्री हरि विष्णु का जलाभिषेक करें
  • प्रभु का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें
  • अब प्रभु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें
  • मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें
  • संभव हो तो व्रत रखें और व्रत लेने का संकल्प करें
  • रमा एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें
  • पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें
  • प्रभु को तुलसी सहित भोग लगाएं
  • अंत में क्षमा प्रार्थना करें
  • रमा एकादशी के दिन लक्ष्मी माता की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!