mahashivratri 2026 date 15 or 16 february and know details about shubh muhurat mahasanyog Maha Shivratri 2026: जानें महाशिवरात्रि की तारीख और शुभ मुहूर्त, इस महासंयोग से पूरी होगी हर कामना, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Maha Shivratri 2026: जानें महाशिवरात्रि की तारीख और शुभ मुहूर्त, इस महासंयोग से पूरी होगी हर कामना

महाशिवरात्रि अगले महीने यानी फरवरी में है। जानें ये किस तारीख को पड़ रही है। साथ ही जानें पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

Fri, 16 Jan 2026 01:16 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Maha Shivratri 2026: जानें महाशिवरात्रि की तारीख और शुभ मुहूर्त, इस महासंयोग से पूरी होगी हर कामना

हर साल महाशिवरात्रि का इंतजार शिवभक्तों को बेसब्री से होता है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। इसे हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस खास दिन पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से शिव-शक्ति को पूजा जाए तो हर कामना पूरी होती है। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं। माना जाता है इस दिन की गई पूजा और इस दिन रखे गए व्रत से सुख-समृद्धि आती है और हर रूका हुआ काम पूरा हो जाता है। हर बार की तरह इस बार भी लोग महाशिवरात्रि की तारीख को लेकर कन्फ्यूज हैं। नीचे विस्तार से जानें कि इस साल महा शिवरात्रि कब पड़ रही है और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा?

महाशिवरात्रि की तारीख और मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन महीने में पड़ने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी से शुरु होगी। इसका समय शाम को 5:04 से शुरू होगा। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 16 फरवरी की शाम साढ़े 5 बजे होगी। इस वजह के महाशिवरात्रि 15 फरवरी को होगी। इसी दिन भगवान शिव की पूजा होगी और इसी दिन व्रत रखा जाएगा। बात करें पूजा के शुभ मुहूर्त की तो 15 फरवरी की शाम 5:54 बजे से लेकर रात 12:12 बजे के बीच कभी भी महाशिवरात्रि की पूजा की जा सकती है। अगले दिन दोपहर 3 बजे तक इस व्रत का पारण कभी भी किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: तकिए के नीचे भूलकर भी ना रखें ये चीज, बढ़ेगी नेगेटिविटी
ये भी पढ़ें:क्या 7 जन्मों तक मिलेगा एक ही पति का साथ? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब

बन रहा है ये खास योग

इस साल की महाशिवरात्रि कई वजह से खास होने वाली है। इस दिन कई योग एक साथ बन रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस महासंयोग से हर कामना पूरी हो सकती है। ऐसे में इस दिन व्रत रखना काफी फलदायी होगा। इस साल महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। वहीं अभिजीत मुहूर्त के साथ ही इस दिन भद्रावास योग का भी संयोग बनने वाला है। इस महासंयोग को काफी दुर्लभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!