Surya Vrishabh gochar Rashifal Sun Transit 2025 in Taurus Horoscope negative effects on zodiacs Sun Transit: सूर्य गोचर वृषभ राशि में कब तक? इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Sun Transit: सूर्य गोचर वृषभ राशि में कब तक? इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

Surya Vrishabh gochar Rashifal Sun Transit: हर महीने सूर्य गोचर करते हैं। वर्तमान समय में सूर्य शुक्र की राशि में बैठे हुए हैं। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से कुछ राशियों के लिए समय मुश्किल साबित हो सकता है।

Mon, 19 May 2025 09:01 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Sun Transit: सूर्य गोचर वृषभ राशि में कब तक? इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

Surya Vrishabh gochar Rashifal Sun Transit, सूर्य गोचर वृषभ राशि में कब तक: ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन कर चुके हैं। इस समय सूर्य देव शुक्र की राशि में विराजमान हैं, जहां 15 मई के दिन सूर्य गोचर हुआ था। पंचांग के अनुसार, सूर्य गोचर वृषभ राशि में 14 जून तक रहने वाला है। इसके बाद सूर्य देव मिथुन राशि में एंटर होंगे। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से कुछ राशियों के लिए समय थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के गोचर के दौरान किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है-

इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों आपके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ नहीं माना जा रहा है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर में कलीग्स के साथ वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। काम पूरा करने में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 19-25 मई का समय कैसा रहेगा?

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि में सूर्य का गोचर बहुत फायदेमंद नहीं माना जा रहा है। करियर में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। बेवजह का स्ट्रेस लेने से बचें।

कुंभ राशि: सूर्य का वृषभ राशि में गोचर करना कुंभ राशि वालों के लिए लाभदायक नहीं माना जा रहा है। आर्थिक जीवन में बदलाव आ सकता है। नेगेटिव फील कर सकते हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत भी खराब हो सकती है। आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 19 से 25 मई का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:15 मई को सूर्य का वृषभ गोचर, शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!